बरेली: घर के अंदर खड़ा बिजली का पोल, नहीं हो पा रहा निर्माण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मकान के अंदर बिजली का पोल लगा होने से एक परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर वह बिजली अधिकारियों के पास चक्कर लगाकर मकान से बिजली का पोल हटाने की मांग कर रहा है। लेकिन उसकी कही पर भी सुनवाई नहीं हो रही है। जिसके चलते …

बरेली, अमृत विचार। मकान के अंदर बिजली का पोल लगा होने से एक परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर वह बिजली अधिकारियों के पास चक्कर लगाकर मकान से बिजली का पोल हटाने की मांग कर रहा है। लेकिन उसकी कही पर भी सुनवाई नहीं हो रही है। जिसके चलते वह अपने मकान का निर्माण नहीं करा पा रहा है।

बारादरी थाना क्षेत्र के पीलीभीत बाईपास रोड स्थित राज नगर कॉलोनी के रहने वाले हुकुमचंद उर्फ विजय ने बताया घर के अंदर हाईटेंशन लाइन का पोल है। पिछले कई सालों लाइन से बंद पड़ी है। मकान के अंदर बिजली का पोल लगा होने से वह मकान का निर्माण भी नहीं करा पा रहे हैं। पोल को हटाने को लेकर कई बार शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। परंतु उच्च अधिकारी इस पर कोई संज्ञान नहीं लेते हैं।

इस मामले में शहर अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल ने बताया कि उस क्षेत्र में पहले से ही बिजली के पोल लगे हुए हैं। बाद में मकान का निर्माण कराया गया है। उन्होंने शिकायत मिलने के बाद भी मामले की जांच कराई थी। जिसमें पाया गया कि जो पोल लगे हुए है वह पहले देहात क्षेत्र में बिजली की सप्लाई को पहुंचाते थे। अब इस मामले में अधीक्षण अभियंता ग्रामीण ही कुछ कर सकते हैं।

संबंधित समाचार