पवन सिंह के जन्मदिन पर रिलीज हुआ गाना ‘आ जईहे 5 के’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के पावरस्टार पवन सिंह ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर गाना ‘आ जईहे 5 के’ रिलीज किया है। इस गाने की खास बात यह है कि पवन सिंह इस गाने में हेलीकॉप्टर से उतरते दिख रहे हैं। View this post on Instagram A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999) पवन सिंह …

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के पावरस्टार पवन सिंह ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर गाना ‘आ जईहे 5 के’ रिलीज किया है। इस गाने की खास बात यह है कि पवन सिंह इस गाने में हेलीकॉप्टर से उतरते दिख रहे हैं।

पवन सिंह का यह गाना काफी महंगे बजट के साथ फ़िल्माया गया है। जेपी स्टार पिक्चर्स के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर यह गाना रिलीज किया गया है। इस गाने में पवन सिंह के साथ डिम्पल सिंह नजर आ रही हैं।

उमा शंकर प्रसाद निर्मित गाना ‘आ जईहे 5 के’ के निर्देशक मनोज नारायण हैं। गीतकार रौशन सिंह विश्वास, संगीतकार प्रियांशू सिंह, कोरियोग्राफर कविराज, एसोसिएट प्रोड्यूसर आयुष राज गुप्ता हैं। कॉन्सेप्ट दीपक सिंह का है।

अमिताभ बच्चन के घर पहुंचा कोरोना, बिग बी ने दी जानकारी….

कोरोना का कहर देश में तेजी से बढ़ रहा है। कोविड के नए वेरिएंट ने भी अब अपना खतरा बढ़ाना शुरू कर दिया है। ये महामारी बॉलीवुड की गलियों में भी पहुंच गई है। धीरे-धीरे करके कई सितारे इसकी चपेट में आ गए हैं। इस महामारी के कारण पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर असर पड़ रहा है। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि कोरोना का यह संक्रमण अमिताभ बच्चन के घर जलसा तक पहुंच गया है। जी हां, अमिताभ बच्चन के घर पर काम करने वाला एक कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाया गया है। इस बात की जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए दी।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- अमिताभ बच्चन के घर पहुंचा कोरोना, बिग बी ने दी जानकारी….

 

संबंधित समाचार