स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘बर्लिन’ में नजर आएंगे अपारशक्ति खुराना, जानें फिल्म की कहानी…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘बर्लिन’ में काम करते नजर आएंगे। यह फिल्म देशभक्ति और राजनीतिक पहलुओं पर आधारित है। इस फिल्म में अपारशक्ति खुराना के साथ इश्वाक सिंह भी नजर आने वाले हैं। View this post on Instagram A post shared by Aparshakti Khurana (@aparshakti_khurana) इस स्पाई थ्रिलर फिल्म की कहानी 90 …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘बर्लिन’ में काम करते नजर आएंगे। यह फिल्म देशभक्ति और राजनीतिक पहलुओं पर आधारित है। इस फिल्म में अपारशक्ति खुराना के साथ इश्वाक सिंह भी नजर आने वाले हैं।

इस स्पाई थ्रिलर फिल्म की कहानी 90 के दशक की शुरुआत में दिल्ली पर आधारित होगी। वही फिल्म निर्माताओं का कहना है कि बर्लिन एक साइन लैंग्वेज विशेषज्ञ की कहानी है, जो हॉरिजन लाइन के साथ खुफिया एजेंसियों की चालकी, करप्शन, और अपराध पर आधारित है।

साथ ही निर्माता ने कहा कि, वो इस फिल्म को शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित है, जो इस साल की शुरुआत में फ्लोर पर आ जाएगी। फिल्म निर्माता ने आगे कहा हमारे पास स्पाई थ्रिलर फिल्मों का एक महान इतिहास है, ये थ्रिलर गूंगे और बहरे जासूस के इर्द-गिर्द बना है।

अतुल सभरवाल द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण जी स्टूडियो और मानव श्रीवास्तव की ओर से यिप्पी की याय मोशन पिक्चर्स के बैनर तले किया जा रहा है।

मोहित रैना की भौकाल 2 का टीजर हुआ रिलीज

बॉलीवुड एक्टर मोहित रैन की वेबसीरीज फिल्म भौकाल 2 का टीजर रिलीज कर दिया गया है। आईपीएस ऑफिसर नवनीत सिकेरा के जीवन से प्रेरित एमएक्स ओरिजिनल वेबसीरीज ‘भौकाल’ अपने दूसरे सीजन के साथ लौट आया है। भोकाल 2 में मोहित रैना एस.एस.पी नवीन सिखेरा की भूमिका में नजर आएंगे। एक्शन से भरपूर ‘भौकाल’ 2 का टीज़र रिलीज कर दिया गया है। भौकाल 2 की कहानी उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- मोहित रैना की भौकाल 2 का टीजर हुआ रिलीज

संबंधित समाचार