अयोध्या: पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए हुई जनसुनवाई
अयोध्या। महिला उत्पीड़न के रोकथाम व पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए बुधवार को सर्किट हाउस में जनसुनवाई हुई। मिशन शक्ति फेज-3 के अंतर्गत हुई बैठक की अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की सदस्य इंद्रवास सिंह ने की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक हैं। इस …
अयोध्या। महिला उत्पीड़न के रोकथाम व पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए बुधवार को सर्किट हाउस में जनसुनवाई हुई। मिशन शक्ति फेज-3 के अंतर्गत हुई बैठक की अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की सदस्य इंद्रवास सिंह ने की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक हैं। इस दौरान कुल सात मामले सामने आए।
पहला प्रकरण छेड़छाड़ का रौनाही थाने से सम्बन्धित था, जिसमें नीलम वर्मा ने एफआईआर दर्ज कराने के बाद भी विपक्षी कृष्ण कुमार सिंह की गिरफ्तारी न होने की शिकायत की। मामले में त्वरित निस्तारण के लिए क्षेत्राधिकारी नगर को निर्देशित किया गया। वहीं चांदनी ने धमकी प्रकरण की शिकायत की।
त्वरित निराकरण करने के लिये सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अनुरोध किया गया। एक अन्य प्रकरण जो कि हर्षिता मिश्रा का था, जो पिता के विरुद्ध द्विविवाह का मुकदमा कायम करने से सम्बन्धित था। उसके निस्तारण के लिए एसएसपी को निर्देशित किया गया। इस दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
पिछली सरकारों में गरीबी नहीं गरीब मिटता गया: जय प्रकाश
अयोध्या। भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश के राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद ने कहा कि पिछली सरकारों ने गरीबी मिटाओ का नारा दिया। गरीबी तो नहीं मिटी, लेकिन गरीब मिटता गया। कोई भी सरकार गरीबों की भूख मिटाने की बात नहीं करती थी। 2017 के पहले की सरकारों ने जनता के साथ छलावा किया है।
पिछड़ों, गरीबों का सम्मान भाजपा पार्टी ने किया है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी जिसने पिछड़े वर्ग के नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। गोसाईंगंज विधानसभा में तारुन क्षेत्र के टिकरी में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जय प्रकाश ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के साथ काम कर रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:–पिछली सरकारों में गरीबी नहीं गरीब मिटता गया : जय प्रकाश
