अमरोहा : ‘लोकतंत्र में हर वोट की अहम भूमिका’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरुक करने के लिए झंडी दिखाकर प्रचार वाहन रवाना किया। उन्होंने एक अलग मुहिम चलाते हुए प्रत्येक विधानसभा के लिए दो वैन कुल आठ वैन को झंडी दिखाते हुए कलेक्ट्रेट से विधानसभा के लिए रवाना किया। जिलाधिकारी ने …

अमरोहा, अमृत विचार। जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरुक करने के लिए झंडी दिखाकर प्रचार वाहन रवाना किया। उन्होंने एक अलग मुहिम चलाते हुए प्रत्येक विधानसभा के लिए दो वैन कुल आठ वैन को झंडी दिखाते हुए कलेक्ट्रेट से विधानसभा के लिए रवाना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने के प्रति अनोखी पहल शुरू की गई है।

जिससे कोई भी मतदाता को अपने वोट का प्रयोग करने से वंचित न रहना पड़े। यह बात जिलाधिकारी ने स्वीप कार्यक्रम के दौरान जागरूकता वैन को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कही। जिलाधिकारी ने कहा कि इस जागरुकता वाहन में दो-दो अध्यापक प्रत्येक वैन में तैनात किए गए हैं, जोकि माइक के माध्यम से मतदाता जागरुकता सांग स्लोगन के द्वारा गांव और शहर में जाकर मतदान की महत्ता के बारे में लोगों को बताएंगे। कहा की यह वाहन मतदान की महत्ता के बारे में लोगों को बताएगा।

जिससे कि लोग अपने सुविधानुसार सरकार का चुनाव कर सकें। कहा की यदि व्यक्ति लोकतंत्र की महत्ता को समझते हुए सही दिशा में अपने मताधिकार का प्रयोग कर अच्छे व्यक्ति का चुनाव करेंगे तो अवश्य ही विकास के अवसर सुलभ हो सकेंगे। यह विकास ही उनको आगे ले जाएगा। कहा की देश में बहुत ही कम संख्या में महिलाएं अपने मत का प्रयोग करती हैं। महिलाओं के लिये भी अपील की कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिक से अधिक बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने मत का प्रयोग अवश्य करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह वाहन प्रत्येक विधान सभा में अलग-अलग गांव, शहर और कस्बों में जाकर आम लोगों को वोट के अधिकार और महत्ता के बारे में जागरूक करने का काम करेगी। कहा कि हमारे संविधान ने मतदान का अधिकार देकर एक बड़ी जिम्मेदारी दी है, क्योंकि मत का सही इस्तेमाल करके ही उज्जवल भविष्य का सपना देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवा अपने मत के इस्तेमाल के लिए कई बार लापरवाह हो जाते हैं, जो सही नहीं है। लोकतंत्र में हर वोट की अहम भूमिका हो सकती है।

इसलिए यह जरूरी है कि देश के हर योग्य मतदाता को अपने मत की कीमत समझकर उसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। चुनाव आयोग की ओर से युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने और बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन वोट बनवाने की सुविधा भी मुहैया करवाई गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव आयोग दिव्यांग वोटर और महिला के वोटर को जागरूक करने के विशेष कार्य कर रहा है, जिससे हर योग्य मतदाता अपने मत का इस्तेमाल कर सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी चंद शेखर शुक्ल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक माया शंकर, जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार