भाजपा के लोगों का विकास से कोई मतलब नहीं: विधायक नरेन्द्र सिंह
महमूदाबाद/सीतापुर। निर्वाचित जनप्रतिनिधि को जनता इसीलिये चुनती है, ताकि वह उनके गांव, मोहल्ले में विकास करेगा और उनकी बातों को सुनेगा। लेकिन पिछले पांच वर्षां में भाजपा की सरकार ने विकास के कोई काम जनप्रतिनिधियों को करने नहीं दिये। इस कार्यकाल में जनप्रतिनिधियों की जमकर उपेक्षा की गई और हर मौके पर उनका शोषण करने …
महमूदाबाद/सीतापुर। निर्वाचित जनप्रतिनिधि को जनता इसीलिये चुनती है, ताकि वह उनके गांव, मोहल्ले में विकास करेगा और उनकी बातों को सुनेगा। लेकिन पिछले पांच वर्षां में भाजपा की सरकार ने विकास के कोई काम जनप्रतिनिधियों को करने नहीं दिये। इस कार्यकाल में जनप्रतिनिधियों की जमकर उपेक्षा की गई और हर मौके पर उनका शोषण करने का काम किया गया।
भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने धार्मिक आधार पर वोट प्राप्त कर लिया इसीलिये उनका विकास से कोई मतलब भी नहीं है। यह बात क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा ने मंगलवार को अपने आवास पर प्रधानों, बीडीसी व सभासदों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होने कहा कि पूरा प्रदेश आज भुक्तभोगी है।
लोकतंत्र में हम सबको एकजुटता से विकास के काम करने चाहिए और सत्ता प्राप्त करने बाद बगैर किसी द्वैष भावना के सबका ध्यान रखना चाहिए। महमूदाबाद में बीते पांच वर्षां में विकास को जमकर उपेक्षित रखा गया। आधा दर्जन अस्पताल बंद पड़े है, इण्टर कालेज बंद पड़े है, छात्रावास भी बंद पड़ा है, आई स्पर्श योजना के तहत चयनित गांवों का विकास रोक दिया गया, सड़कें बदहाल है। गांव में अगर प्रधान विकास करते है तो उससे मजदूरों को काम मिलता है।
मंहगाई बढ़ रही है और विकास के काम न होने से बेरोजगारी भी बढ़ती जा रही है। व्यापारी, छात्र, नौजवान, किसान, मजदूर, महिलाएं सब परेशान हैं। जनप्रतिनिधि किसी के सामने अपना दर्द बता नहीं सकता क्योंकि सरकार सुनना नहीं चाहती। इसीलिये सभी को जागरूक होने की जरूरत है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख मुकेश वर्मा, अजय यादव, विधान सभाध्यक्ष मो. कादिर, ओमप्रकाश वर्मा, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष ऋषिराज सिंह, इस्तियाक साद, अहमद अंसारी, प्रतीक सिंह आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-मध्यप्रदेश: पंचायत का सीईओ 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
