बिजनौर : विवाहिता की मौत पर थाने में बावाल, ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/स्योहारा, अमृत विचार। इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो जाने पर मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर जमकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार गांव मकसूदपुर निवासी अहमद जान ने अपनी बेटी आसमां की शादी ग्राम किवाड़ निवासी वसीम पुत्र यूसुफ के …

बिजनौर/स्योहारा, अमृत विचार। इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो जाने पर मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर जमकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार गांव मकसूदपुर निवासी अहमद जान ने अपनी बेटी आसमां की शादी ग्राम किवाड़ निवासी वसीम पुत्र यूसुफ के साथ 10 वर्ष पहले की थी।

आरोप है कि शादी के बाद आसमां के कोई औलाद न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। इस संबंध में आसमां ने स्योहारा थाने में एक शिकायती पत्र भी दिया था। मायके वालों ने आरोप लगाया कि आये दिन ससुरालियों के उत्पीड़ से आसमां बीमार रहने लगी थी। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजनों अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां इलाज के दौरान उसकी की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने स्योहारा थाने पर आसमां की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने के सामने जमकर हंगामा किया। काफी देर चले हंगामे के बाद कुछ लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने के प्रयास में लग गए। इस संबंध में जब थानाध्यक्ष आशीष तोमर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष थाने में कानूनी कार्रवाई नहीं करने की बात लिखकर गया है।

संबंधित समाचार