बिजनौर : मधुमक्खियों के हमले से वृद्ध की मौत
बिजनौर/अफजलगढ़, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव शिवपुरी निवासी नोबाहार सिंह पुत्र गिरधारी सिंह (70) अनार वाले बाबा के मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने गये थे। रास्ते में मधुमक्खियों ने उनपर हमला कर दिया। शोर मचाने पर पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और लोगों ने धुआं आदि कर मधुमक्खियों के हमले से उन्हें बचाया। इसके …
बिजनौर/अफजलगढ़, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव शिवपुरी निवासी नोबाहार सिंह पुत्र गिरधारी सिंह (70) अनार वाले बाबा के मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने गये थे। रास्ते में मधुमक्खियों ने उनपर हमला कर दिया।
शोर मचाने पर पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और लोगों ने धुआं आदि कर मधुमक्खियों के हमले से उन्हें बचाया। इसके बाद परिजनों ने एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां उनकी मौत हो गई।
