बिजनौर : भाजपा नेता के घर रात में घुसे बदमाश, जान से मारने की धमकी देकर हुए फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/चांदपुर, अमृत विचार। ग्राम धूंधली निवासी भाजपा नेता जितेंद्र बैंस के घर में रात्रि में सशस्त्र बदमाशों ने घुसकर तांडव मचाया। जाग होने पर बदमाश उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। घटना के बाद से भाजपा नेता का परिवार सहमा हुआ है। उन्होंने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी …

बिजनौर/चांदपुर, अमृत विचार। ग्राम धूंधली निवासी भाजपा नेता जितेंद्र बैंस के घर में रात्रि में सशस्त्र बदमाशों ने घुसकर तांडव मचाया। जाग होने पर बदमाश उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। घटना के बाद से भाजपा नेता का परिवार सहमा हुआ है। उन्होंने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।

धूधली निवासी जितेंद्र बैंस वर्तमान में नूरपुर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के टिकट की दावेदारी पेश कर रहे हैं। मंगलवार की रात दीवार फांद कर नकाबपोश बदमाश उनके घर में घुस गए। घर में घुसे बदमाशों ने जाली का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया तो भाजपा नेता की माता की आंख खुल गई। खिड़की में झांकने पर सशस्त्र बदमाश दिखाई दिए तो उन्होंने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर भाजपा नेता की आंख भी खुल गई।

जाग हो जाने पर बदमाश भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। घटना के बाद भाजपा नेता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सुबह होने पर भाजपा नेता ने साथियों के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर देते हुए परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

जितेंद्र बैंस ने बताया कि वह पूर्व में हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय पदाधिकारी रहे हैं। इस दौरान गैर संप्रदाय के लोगों से उनकी रंजिश है। रंजिश को अंजाम पर पहुंचाने के लिए बदमाश उनके घर धावा बोल रहे हैं। इससे पूर्व भी बदमाश उनके घर में घुसकर घटना को अंजाम देने का प्रयास कर चुके हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने जांच उपरांत कार्रवाई की बात कही है।

संबंधित समाचार