बेहतर पुलिसिंग से प्रदेश में बढ़ा निवेश : मुख्यमंत्री योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बेहतर पुलिसिंग के कारण विगत चार वर्षों में प्रदेश में निवेश बढ़ा है। कानून-व्यवस्था कायम होने के कारण अपराधियों व माफियाओं पर अंकुश लगा है और इससे सुरक्षित माहौल को देखते हुए निवेशक उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं। जो उत्तर प्रदेश चार साल पूर्व दंगों के लिए जाना जाता था, वह …

लखनऊ। बेहतर पुलिसिंग के कारण विगत चार वर्षों में प्रदेश में निवेश बढ़ा है। कानून-व्यवस्था कायम होने के कारण अपराधियों व माफियाओं पर अंकुश लगा है और इससे सुरक्षित माहौल को देखते हुए निवेशक उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं। जो उत्तर प्रदेश चार साल पूर्व दंगों के लिए जाना जाता था, वह आज वृहत्तर विकास के लिए जाना जा रहा है।

ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित महिला रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत समारोह परेड के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कहीं। मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र, अपर गृह सचिव अवनीश अवस्थी, डीजीपी मुकुल गोयल, एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार, एडीजी लखनऊ जोन बृजभूषण शर्मा, पुलिस आयुक्त लखनऊ डीके ठाकुर, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पीयूष मोर्डिया, संयुक्त आयुक्त क्राइम एंड हेड क्वार्टर एन चौधरी आदि मौजूद थे।

उप्र. पुलिस के 15428 नए आरक्षियों ने ली शपथ

कार्यक्रम की शुरुआत महिला आरक्षियों की परेड ने मुख्यमंत्री को सलामी देकर की। इस दौरान लखनऊ की 519 महिला आरक्षियों समेत प्रदेश के विभिन्न शहरों में आरक्षी प्रशिक्षण पूरा करने वाले कुल 15428 महिला-पुरुष आरक्षियों को मुख्यमंत्री ने शपथ दिलाई। इसके उपरांत उन्होंने लखनऊ कमिश्नरेट भवन समेत प्रदेश में कुल 39 पुलिस भवनों व राजकीय भवनों का वर्चुअल तरीके से शिलान्यास किया।

चार वर्षों में बदली प्रदेश की छवि

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व प्रदेश की स्थिति बेहद खराब थी। कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा आदि विषयों पर सवाल खड़े होते थे, पर बीते चार वर्षों में भाजपा सरकार के आने के बाद से कानून-व्यवस्था बेहतर होने से प्रदेश की छवि में सुधार हुआ है।

नियुक्ति में 20 प्रतिशत आरक्षण महिला सशक्तिकरण की नींव

सीएम ने कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व प्रदेश में पुलिस विभाग में महिलाओं की सहभागिता बेहद कम थी। भाजपा ने सरकार बनाते ही मार्च 2017 में पुलिस नियुक्ति में महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा महिला सशक्तिकरण की ओर भाजपा प्रदेश सरकार का पहला सफल कदम रखा।

चार साल में एक लाख 28 हजार नियुक्तियां हुईं

सीएम ने कहा कि भाजपा ने सरकार बनाते ही न्यायालय के समक्ष पुलिस विभाग में पारदर्शी भर्ती के लिए शपथ पत्र दाखिल किया। न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद पिछले चार वर्षों में राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में पूरी पारदर्शिता के साथ करीब एक लाख 28 हजार नियुक्तियां कीं।

पुलिस प्रशिक्षण दक्षता को किया विकसित, अब आवासीय सुविधाएं बढ़ाएगी सरकार

सीएम ने कहा कि 2006 के पूर्व तक प्रदेश में सिर्फ छह हजार पुलिस कर्मियों को एक साथ प्रशिक्षण देने की क्षमता थी। पर भाजपा ने पुलिस प्रशिक्षण दक्षता को विकसित किया और आज एक साथ प्रदेश में 15,428 आरक्षियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा चार जिलों में कमिश्नरेट व्यवस्था को लागू किया। रेंज स्तर पर साइबर थाने और फॉरेंसिक लैब का स्थापित किये गये। पुलिस भवनों को मरम्मत कराया गया। राज्य में फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट की भी नींव रखी जा चुकी है। अब पुलिस के आवासीय भवनों को भी आधुनिक बनाने के दिशा में सरकार काम कर रही है।

यह भी पढ़ें:-शादी के बाद आधार कार्ड में बदलना चाहते है सरनेम, तो अपनाएं ये आसान तरीका

इन्हें किया गया पुरस्कृत :-

  • परेड कमांडर प्रथम – निधि सिंह चौहान
  • परेड कमांडर द्वितीय – काजल यादव
  • परेड कमांडर तृतीय – संतोषी कुशवाहा
  • आंतरिक विषय में सर्वश्रेष्ठ – ज्योति राठौर
  • बाह्य विषय में सर्वश्रेष्ठ – मोनिका गौतम
  • बेस्ट कैडट – प्राची चौहान

संबंधित समाचार