बरेली: तेज रफ्तार ट्रक ने दंपति को कुचला, पति की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। चौपला पुल पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकी उसकी पत्नी व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। सुभाषनगर के करेली निवासी टेकचंद ने …

बरेली, अमृत विचार। चौपला पुल पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकी उसकी पत्नी व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
सुभाषनगर के करेली निवासी टेकचंद ने बताया कि उनका बेटा प्रेमचंद मजदूरी करता था। वह मंगलवार को अपनी साली के घर उसके बच्चे के नामकरण संस्कार में अपने गांव शेरगढ़ के पास एक गांव में गया था।

उसके साथ में उसकी पत्नी राजकुमारी और बेटा रमन भी आए थे। रात में वापस लौटते समय चौपला पर दस टायरा ट्रक ने उसको अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें प्रेमचंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकी पत्नी राजकुमारी व बेटा रमन घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने बेटे प्रेमचंद के शव समेत उसकी पत्नी व बेटे को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर राजकुमारी व रमन को भर्ती कर लिया गया। प्रेमचंद की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। शाम तक उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत नहीं मिली थी।

संबंधित समाचार