बरेली: अमित शाह की रैली में शामिल होने पर महिलाओं से छेड़छाड़
बरेली, अमृत विचार। अमित शाह की रैली में शामिल होने से नाराज कुछ लोगों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। महिलाओं का आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके बाद पीड़ित महिलाओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की …
बरेली, अमृत विचार। अमित शाह की रैली में शामिल होने से नाराज कुछ लोगों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। महिलाओं का आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके बाद पीड़ित महिलाओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर बताया कि वह दलित हैं।
आरोप है कि उनके गांव के दबंग लोगों ने घर में घुसकर गाली-गलौच करते हुए कहा कि तेरे परिवार से पुरुष भाजपा की रैली में गए थे। उसके बाद आरोपियों ने मारपीट करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हुए तो आरोपी अपनी सरकार आने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वहीं उसी गांव की दूसरी महिला ने बताया कि उसके गांव के कुछ लोग घर में घुस आए। वह अपनी पार्टी का समर्थन करने की बात कहने लगे।
आरोप है कि उसने जब डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। दोनों महिलाओं का आरोप है कि पुलिस को तहरीर देने के बाद भी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। जिसके बाद पीड़ित महिलाओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की है।
