लखनऊ: लोकबंधु अस्पताल में दो डॉक्टरों और फार्मासिस्ट के कोरोना संक्रमित होने से मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। दक्षिण अफ्रीका से आए कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन ने अपनी दस्तक देश-विदेश में दे दी है। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में स्टाफ के 40 लोगों के पॉजिटिव होने के बाद अब लखनऊ के लोक बंधु अस्पताल में 2 डॉक्टरों और फार्मसिस्ट के पॉजिटिव होने की खबर के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मचा …

लखनऊ। दक्षिण अफ्रीका से आए कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन ने अपनी दस्तक देश-विदेश में दे दी है। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में स्टाफ के 40 लोगों के पॉजिटिव होने के बाद अब लखनऊ के लोक बंधु अस्पताल में 2 डॉक्टरों और फार्मसिस्ट के पॉजिटिव होने की खबर के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। लगातार लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। चिंता की बात यह है कि वायरस हर उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। गुरुवार को 300 से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं।

कानपुर रोड स्थित लोकबन्धु अस्पताल में दो डॉक्टर व एक फार्मासिस्ट वायरस की चपेट में आ गए हैं। इससे पहले केजीएमयू के चार रेजिडेंट व एक नियमित डॉक्टर में वायरस की पुष्टि हो चुकी है। गोमतीनगर के निजी अस्पताल में 30 से अधिक पैरामेडिकल स्टाफ व कर्मचारी संक्रमण की जद में आ चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार को 310 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। शहर व ग्रामीण क्षेत्र के ज्यादातर मरीज शामिल हैं। बड़ी संख्या में विदेश से फिर दूसरे राज्यों की यात्रा कर लौटे लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Corona Cases: देश में एक दिन में ओमीक्रोन के सर्वाधिक 495 नए केस, कोरोना मामले 90 हजार के पार

भारत में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के एक दिन में सर्वाधिक 495 नए मामले सामने आए , जिससे इस स्वरूप से संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 2,630 हो गयी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकडों में यह जानकारी दी गयी।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें-  Corona Cases: देश में एक दिन में ओमीक्रोन के सर्वाधिक 495 नए केस, कोरोना मामले 90 हजार के पार

संबंधित समाचार