भारतीय किसान यूनियन नेता को पीटकर बेहोशी की हालत में झाड़ियों में फेंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। दावत खिलाने के बहाने भारतीय किसान यूनियन के मंडल सचिव को बुलाकर अज्ञात लोगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। मृत समझकर जंगली झाड़ियों में फेंक कर आरोपी फरार हो गए। घायलावस्था में पीड़ित को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। अब यूनियन के पदाधिकारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए …

अयोध्या। दावत खिलाने के बहाने भारतीय किसान यूनियन के मंडल सचिव को बुलाकर अज्ञात लोगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। मृत समझकर जंगली झाड़ियों में फेंक कर आरोपी फरार हो गए। घायलावस्था में पीड़ित को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। अब यूनियन के पदाधिकारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए हैं।ग्राम बारी थाना रुदौली जनपद अयोध्या के निवासी फूलचंद यादव भारतीय किसान यूनियन के मंडल सचिव हैं।

बुधवार रात 9 बजे को कुछ लोग उन्हें दावत खाने के बहाने बुलाकर ले गए और उनके साथ बुरी तरह से मारपीट की। फूलचंद का शरीर जब बेजान हो गया तो आरोपी उन्हें मृतक समझ कर गांव के निकट भट्ठे के बगल जंगली झाड़ी में फेंक कर भाग निकले। परिवारजनों ने काफी छानबीन की और डायल 100 पुलिस को सूचित किया।

इस दौरान पता चला कि भट्ठे के बगल स्थित जंगल में फूलचंद बेहोशी की हालत में पड़े हैं, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। खबर है कि फूलचंद जीवन और मौत के बीच में संघर्ष कर रहे हैं।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा एडवोकेट, जिलाध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन पांडे ने प्रशासन से मांग की है कि घटना के प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करते हुए अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाय।

लखनऊ: लोकबंधु अस्पताल में दो डॉक्टरों और फार्मासिस्ट के कोरोना संक्रमित होने से मचा हड़कंप

दक्षिण अफ्रीका से आए कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन ने अपनी दस्तक देश-विदेश में दे दी है। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में स्टाफ के 40 लोगों के पॉजिटिव होने के बाद अब लखनऊ के लोक बंधु अस्पताल में 2 डॉक्टरों और फार्मसिस्ट के पॉजिटिव होने की खबर के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मचा हुआ है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- लोकबंधु अस्पताल में दो डॉक्टरों और फार्मासिस्ट के कोरोना संक्रमित होने से मचा हड़कंप

संबंधित समाचार