रामपुर : रंजिश के चलते ग्रामीण को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
रामपुर, अमृत विचार। अजीमनगर थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते ग्रामीण को गोली मारकर घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव नगलिया आकिल गांव निवासी मोहम्मद नाजिर का कहना है कि सुबह के समय उसके पिता मोहम्मद जाहिद घर के बाहर खड़े …
रामपुर, अमृत विचार। अजीमनगर थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते ग्रामीण को गोली मारकर घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव नगलिया आकिल गांव निवासी मोहम्मद नाजिर का कहना है कि सुबह के समय उसके पिता मोहम्मद जाहिद घर के बाहर खड़े थे। पास में ही खाली पड़ी जमीन की नीव खुदवा रहे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध करते हुए मारपीट कर दी।
इस बीच एक आरोपी ने गोली चला दी। जोकि जाहिद के लग गई। उसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उनको भर्ती कराया इस मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
