बहराइच: खेत गए बालक पर तेंदुआ ने किया हमला, हालत गंभीर, जांच करने पहुंचे वनकर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। ककरहा रेंज के भिउरा गांव निवासी बालक खेत में गन्ना छील रहा था। तभी तेंदुआ ने बालक पर हमला कर दिया। बालक को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। तेंदुए के हमले की पुष्टि की है। कतर्नियाघाट वन्यजीव …

बहराइच। ककरहा रेंज के भिउरा गांव निवासी बालक खेत में गन्ना छील रहा था। तभी तेंदुआ ने बालक पर हमला कर दिया। बालक को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। तेंदुए के हमले की पुष्टि की है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज में इस समय तेंदुए के हमले बढ़ गए हैं। ककरहा रेंज के मधवापुर ग्राम पंचायत के भिउरा बशीर मिया फार्म निवासी संतोष यादव (10) पुत्र बलराम यादव गुरुवार को खेत गया। गन्ने के खेत से वह मवेशी के लिए गन्ने का घास काटने लगा। तभी दोपहर 12 बजे जंगल से निकल कर तेंदुआ आ गया। उसने बालक को दबोच लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े। तब जाकर तेंदुए से छुड़ाया। तेंदुआ बालक को छोड़कर जंगल की ओर चला गया। साथ ही परिवार के सुरेश ने हांका लगाया।

बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया गया। यहां गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। वन क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर वन दरोगा आलोक मणि तिवारी, वन रक्षक अमर सिंह, अकील अहमद और छोटेलाल गांव पहुंचे। सभी ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की है। वन कर्मियों ने ग्रामीणों को सजग रहने के लिए जागरूक किया है।
गन्ने में ही बैठा था तेंदुआ

ककरहा रेंज के भीउरा गांव में स्थित गन्ने के खेत में ही शायद तेंदुआ बैठा था। बालक के जाते ही हमला कर दिया। घायल को इलाज के साथ अहेतुक सहायता दिलाई जाएगी…आकाशदीप वधावन डीएफओ।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: फांसी से लटका मिला युवती का शव, चाचा ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

संबंधित समाचार