मुरादाबाद : भाषण प्रतियोगिता में रामपुर की अदिति गौतम और अदीबा फात्मा ने मारी बाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, मुरादाबाद। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में चौरी-चौरा जनक्रांति शताब्दी समारोह के तहत मंडलस्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने देश की आजादी के लिए हुईं क्रांतियों व शहीदों के बलिदानों पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में रामपुर जिले की अदिति गौतम और अदीबा फात्मा ने बाजी मारी। गुरुवार को कॉलेज में …

अमृत विचार, मुरादाबाद। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में चौरी-चौरा जनक्रांति शताब्दी समारोह के तहत मंडलस्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने देश की आजादी के लिए हुईं क्रांतियों व शहीदों के बलिदानों पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में रामपुर जिले की अदिति गौतम और अदीबा फात्मा ने बाजी मारी। गुरुवार को कॉलेज में प्रतियोगिता का उद्‌घाटन मुख्य अतिथि डॉ. मीनू मेहरोत्रा, डॉ. राजीव चौहान व डॉ. सोमलता चौहान ने किया।

प्रतियोगिता का मुख्य विषय देश की आजादी के लिए होने वाले आंदोलन थे। प्रतिभागियों ने विभिन्न आंदोलन व उनके तरीकों व प्रभाव पर प्रकाश डाला। वहीं, शहीदों की वीर गाथा भी बताई। प्रतिभागियों ने अपने-अपने तर्क से एक-दूसरे को टक्कर दी। अंत में रामपुर जिले के कन्या इंटर कॉलेज खारी कुआं की प्रतिभागी अदिति गौतम ने पहला स्थान पाया। दूसरे स्थान पर रामपुर के हसरत इंटर कॉलेज खौद की छात्रा अदीबा फात्मा रहीं। तीसरे स्थान पर चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के छात्र नवनीत भारद्वाज रहे।

वक्ताओं ने कहा कि समय-समय पर ऐसी ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं होतीं रहनी चाहिए। इससे नयी पीढ़ी को इतिहास की जानकारी मिलेगी, क्योंकि भविष्य में राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ युवा पीढ़ी को ही खड़े होना है। विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सुशील चंद्र गुप्ता, अनूप अग्रवाल, कुसुम चौहान, दीप्ति सिंह, अंशु रानी, रति कौशिक, प्रीति बंसल, राजपाल सिंह आदि रहे।

 

संबंधित समाचार