बिजनौर : रेलवे लाइन पर मिला कंपाउंडर का कटा शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/हल्दौर, अमृत विचार। इनामपुरा निवासी एक युवक की रेलवे फाटक के समीप ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम इनामपुरा निवासी कुलदीप (19) पुत्र धर्म सिंह हल्दौर में एक चिकित्सक के यहां कम्पाउंडर का काम करते …

बिजनौर/हल्दौर, अमृत विचार। इनामपुरा निवासी एक युवक की रेलवे फाटक के समीप ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम इनामपुरा निवासी कुलदीप (19) पुत्र धर्म सिंह हल्दौर में एक चिकित्सक के यहां कम्पाउंडर का काम करते हैं। गुरुवार की सुबह कुलदीप का शव जीएसएन स्कूल के सामने रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि कुलदीप रोज की तरह सुबह घर से काम पर जाने की बात कहकर निकले थे।

वह रेलवे लाइन पर कैसे पहुंचे इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। परिजनों ने किसी घरेलू विवाद से भी इनकार किया है। प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह के अनुसार उन्हें रेलवे लाइन पर युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा कराकर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार