मुरादाबाद : राशन डीलर की दुकानों का किया निरीक्षण, कमियां मिलने पर लगाई फटकार
मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रदेश के अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद अनिल कुमार ने गुरुवार को कुंदरकी क्षेत्र में सरकारी राशन डीलर की दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने वितरण में कोरोना नियमों का पालन न होने व कई जगह सीलन युक्त जगह पर राशन रखने पर नाराजगी जताई। अनिल ने कुंदरकी के मोहल्ला नुरुल्ला में मो. …
मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रदेश के अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद अनिल कुमार ने गुरुवार को कुंदरकी क्षेत्र में सरकारी राशन डीलर की दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने वितरण में कोरोना नियमों का पालन न होने व कई जगह सीलन युक्त जगह पर राशन रखने पर नाराजगी जताई। अनिल ने कुंदरकी के मोहल्ला नुरुल्ला में मो. नासिर उर्फ राहिल के कोटे की दुकान पर राशन वितरण का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने स्टॉक रजिस्टर देखा। रजिस्टर व स्टॉक मिलान में समानता रखने की हिदायत दी।
इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे की भी जांच की। उन्होंने मोहल्ला पैठ बाजार वार्ड आठ और 15 के कोटेदार इकबाल अहमद की दुकान का निरीक्षण किया। कार्डधारक लाभार्थी परिवारों से मिल रहे राशन के गुणवत्ता जानी। अपर आयुक्त ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी तरीके से मुफ्त राशन का वितरण अधिकारी सुनिश्चित कराएं।
कोटेदार की दुकानों पर वितरण में हर हाल में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन हो। कम तौल व खराब राशन की शिकायत मिलने पर दुकानदार के खिलाफ कड़ी कारवाई अधिकारी तुरंत करें, अन्यथा उन्हें भी दंडित किया जाएगा। उन्होंने धान खरीद केंद्रों पर भी पहुंच कर खरीद की जानकारी ली व बेचे गये धान का भुगतान हर हाल में तीन दिनों में कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुरादाबाद के डिप्टी आरएमओ राजेश्वर प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह रहे।
