रुद्रपुर: जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं को मिली पक्की पार्किंग
रुद्रपुर, अमृत विचार। जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं को अब पार्किंग को लेकर परेशानी नहीं होगी। परिसर में ही पक्की पार्किंग तैयार हो गई है। बुधवार को जिला जज प्रेम सिंह खिमाल ने इसका लोकार्पण किया। परिसर में पहले पार्किंग के लिए जमीन कच्ची थी। जिस वजह से बारिश के दौरान अक्सर परेशानी होती थी। …
रुद्रपुर, अमृत विचार। जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं को अब पार्किंग को लेकर परेशानी नहीं होगी। परिसर में ही पक्की पार्किंग तैयार हो गई है। बुधवार को जिला जज प्रेम सिंह खिमाल ने इसका लोकार्पण किया।
परिसर में पहले पार्किंग के लिए जमीन कच्ची थी। जिस वजह से बारिश के दौरान अक्सर परेशानी होती थी। कई बार अधिवक्ताओं के कपड़े गंदे हुआ तो वाहन निकालने में भी दिक्कतें आती थीं। जिला बार एसोसिएशन के तत्वाधान में न्यायालय परिसर में बनी अधिवक्ता वाहन पार्किग के उदघाटन करने पहुंचे जिला जज प्रेम सिंह खिमाल, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत और विधायक राजकुमार ठुकराल ने निरीक्षण भी किया। परिसर में केंटीन का जायजा भी लिया।
सभा आयोजित हुई जिसमें बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिवाकर पांडे व सचिव शिव कुंवर ने अतिथियों का स्वागत किया। जिला जज ने चैम्बर निर्माण के लिये स्वीकृत एक करोड़ रुपये की धनराशि के लिए अधिवक्ताओं को बधाई दी। जिलाधिकारी ने जिलाबार के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं के कार्यों को सराहा। विधायक ने अधिवक्ता चैम्बर्स में विद्युत समस्या दूर करने के लिए विधायक निधि से सहायता करने की घोषणा की। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने न्यायालय परिसर में अधिवक्ता एवं वादकारियों के लिए पोस्ट आफिस नहीं होने के साथ साथ अन्य समस्याएं भी रखीं।
ये भी रहे मौजूद
कार्यक्रम में सुधीर सिंह, शिव कुमार शर्मा, सुखदर्शन सिंह, कमल कुमार चिलाना, इन्द्रजीत सिंह बिट्टा, दिनेश गुप्ता, प्रीतम लाल अरोरा, माया देवी शर्मा, नवीन ठुकराल, छाया शर्मा, राधेश्याम शुक्ला, डीएन जायसवाल, वीरेन्द्र गोस्वामी, राघव सिंह, केएन मिश्रा, सुरेन्द्र गिरधर, अनिल गम्भीर, अमित छावडा, नरेश रस्तोगी, सर्वेश कुमार सिंह, मनीष चन्द्र सिंह, गुरबाज सिंह, पुनीत कुमार, ज्योति जीना, प्रेमलता सिंह, जयन्त दास, अब्दुल नसीम सहित आदि रहे।
