संभल थाने में युवक से पैर दबवा रहीं महिला दरोगा की फोटो वायरल, दी सफाई
संभल, अमृत विचार। कोतवाली संभल में तैनात एक महिला दरोगा बुधवार को चर्चा का विषय बनीं रहीं। दरअसल कोतवाली में ड्यूटी पर रहते हुए वह एक व्यक्ति से पैर दबवा रहीं थीं। फोन पर किसी से बात भी कर रहीं थीं। पूछने पर कहा कि गर्दन में दर्द है इसलिए एक्यूप्रेशर विधि से वह उपचार …
संभल, अमृत विचार। कोतवाली संभल में तैनात एक महिला दरोगा बुधवार को चर्चा का विषय बनीं रहीं। दरअसल कोतवाली में ड्यूटी पर रहते हुए वह एक व्यक्ति से पैर दबवा रहीं थीं। फोन पर किसी से बात भी कर रहीं थीं। पूछने पर कहा कि गर्दन में दर्द है इसलिए एक्यूप्रेशर विधि से वह उपचार करा रहीं थीं। फोटो सामने आने के बाद महिला दरोगा ने सफाई दी है। उन्होंने कहा, ‘मेरी गर्दन में दर्द होने के कारण एक्यूप्रेशर विधि से इलाज करा रही थीं’।
संभल कोतवाली में महिला दरोगा शबनम की तैनाती है। बुधवार को दरोगा शबनम से मिलने के लिए कई फरियादी अपनी फरियाद लेकर कोतवाली पहुंचे थे। लेकिन उन्होंने लोगों को दरकिनार करते हुए कुर्सी पर रौब के साथ बैठी रहीं। वे स्टाइल में एक हाथ में मोबाइल पर किसी से बात कर रही थीं। वहीं, सामने बैठा एक अन्य युवक उनके पैर दबा रहा था। तभी किसी ने फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है।
