मुरादाबाद में दो नवजात समेत 122 नये कोरोना संक्रमित मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना की तीसरी लहर में जिले में मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। गुरुवार को इस लहर में एक दिन में सर्वाधिक 122 मरीज मिले। इनमें दो नवजात के अलावा टीएमयू कैंपस के 13 संक्रमित हैं। अब टीएमयू में मरीजों की संख्या 100 पार हो गई है। नये संक्रमितों में …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना की तीसरी लहर में जिले में मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। गुरुवार को इस लहर में एक दिन में सर्वाधिक 122 मरीज मिले। इनमें दो नवजात के अलावा टीएमयू कैंपस के 13 संक्रमित हैं। अब टीएमयू में मरीजों की संख्या 100 पार हो गई है।

नये संक्रमितों में तीन-तीन एपेक्स हॉस्पिटल और पुलिस लाइंस के भी हैं। नये संक्रमितों में पतिपुरी दुर्गापुर के एक ही परिवार के तीन संक्रमित हैं, जिसमें 32 वर्षीया महिला और एक-एक साल के दो बच्चे हैं। इसके अलावा कोरोना संक्रमण के केंद्र बिंदु शहर के टीएमयू कैंपस में 13 और मरीज पाए गए। पुलिस लाइंस और एपेक्स हास्पिटल में तीन पॉजिटिव मिले।

दीनदयाल नगर, लाइन पार, कटरा वंशीधर, दुर्गेश नगर, मुस्तफा की मस्जिद साका, स्टेडियम रोड सागरसराय दुर्गा मंदिर गली, नोडी होटल, रामगंगा विहार के पांच मरीज, सिवल लाइंस, मानसरोवर, मानपुर, राजेंद्र नगर आदि के भी मरीज हैं। सर्वाधिक मरीज शहरी क्षेत्र के हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी का कहना है कि लोगों को कोरोना नियमों का पालन गंभीरता से करना चाहिए। कोरोना मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया है।

हर दिन मिल रहे सैकड़ों मरीज, विभाग केवल गिनती में जुटा
हर दिन शहर में नये मरीजों के मिलने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार कोरोना संक्रमण की रोकथाम के गंभीर उपाय करने के बजाय केवल गिनती करने में लगे हैं। डेंगू को लेकर लापरवाही दिखने के बाद कोरोना संक्रमण के प्रति भी विभाग की उदासीनता लोगों पर भारी पड़ रही है। केवल फोन नंबर पर हालचाल लेने व उन्हें होम आइसोलेशन में रखवाने तक महकमा सीमित है।

खुद भी संजीदा नहीं, दूसरों को केवल नसीहत
दूसरों को नसीहत देने वाले स्वास्थ्य विभाग के मुखिया के कार्यालय में खुद संजीदगी नहीं है। कार्यालय में दो कर्मियों के संक्रमित पाए जाने के बाद भी हर दिन की तरह कार्यालय में आवाजाही जारी है। एक दिन भी आने-जाने वालों पर न तो अंकुश लग रहा है और न कार्यालय में बैठ रहे चिकित्साधिकारी ही कोविड नियमों का पालन कर रहे हैं।

संबंधित समाचार