नेशंस फुटबॉल टूर्नामेंट: पियरे एमरिक ओबामेयोंग पाए गए कोरोना पॉजिटिव
याउंदे, कैमरन। अफ्रीकी कप आफ नेशंस फुटबॉल टूर्नामेंट में गाबोन टीम के पियरे एमरिक ओबामेयोंग कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। इससे पहले मिडफील्डर मारियो लेमिना और सहायक कोच एनिसेट याला भी हवाई अड्डे पर जांच में पॉजिटिव पाये गए थे। टीम का यहां पहुंचने पर रैपिड एंटीजेन टेस्ट कराया गया और पॉजिटिव पाये गए तीनों …
याउंदे, कैमरन। अफ्रीकी कप आफ नेशंस फुटबॉल टूर्नामेंट में गाबोन टीम के पियरे एमरिक ओबामेयोंग कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। इससे पहले मिडफील्डर मारियो लेमिना और सहायक कोच एनिसेट याला भी हवाई अड्डे पर जांच में पॉजिटिव पाये गए थे। टीम का यहां पहुंचने पर रैपिड एंटीजेन टेस्ट कराया गया और पॉजिटिव पाये गए तीनों सदस्यों के आगे और टेस्ट कराये गए हैं।
गाबोन फुटबॉल महासंघ ने अपने फेसबुक पेज पर यह जानकारी दी। अगर दूसरी जांच में भी पॉजिटिव पाये गए तो आर्सनल के फॉरवर्ड ओबामेयांग कैमरन के खिलाफ सोमवार को अफ्रीकी कप का पहला और घाना के खिलाफ शुक्रवार को दूसरा मैच नहीं खेल सकेंगे। गाबोन टीम टूर्नामेंट से पहले दुबई में अभ्यास शिविर में थी।
इसे भी पढ़ें…
सरदेसाई बोले- भाजपा पर जीत हासिल करने के लिए अन्य पार्टियों को मिलाना चाहिए हाथ
