सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियो, चार की मौत, दो घायल
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार को सुल्तानपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार जिले के बल्दीराय थानाक्षेत्र अंतर्गत देहली बाजार के निकट पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार की शाम लखनऊ से बनारस जा रही एक …
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार को सुल्तानपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार जिले के बल्दीराय थानाक्षेत्र अंतर्गत देहली बाजार के निकट पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार की शाम लखनऊ से बनारस जा रही एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना में कार सवार दो अन्य गंभीर रुप से घायल हुए है। इन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के कारण यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना में गाड़ी का गेट टूट गया और कार में सवार 6 लोगों में से तीन सड़क पर जा गिरे। जिनकी मौके पर मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी।
मृतकों में वाहन चालक अखिलेश मिश्रा (43), गिरी शुक्ला (65), गुड्डू पाण्डेय एवं अमित मिश्रा शामिल हैं। वहीं घायलों की पहचान दुर्गेश मिश्रा (35) व लक्ष्मण के रुप में हुई है। ये सभी लोग वाराणसी के जनसा थाना अंतर्गत खरगुपुर के निवासी हैं।
सीतापुर: रेलवे ट्रैक पर मोबाइल से बात कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत
सीतापुर जिले के सुरैंचा गांव में शाम को रेलवे ट्रैक पर टहल रहे एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवक ईयरफोन लगाकर किसी से बात कर रहा था। कमलापुर इलाके के सुरैंचा गांव सौरभ तिवारी 22 पुत्र नरेंद्र तिवारी का घर रेलवे ट्रैक से थोड़ी दूर पर स्थित है।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- सीतापुर: रेलवे ट्रैक पर मोबाइल से बात कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत
