अमरोहा : चचेरे-तहेरे भाइयों में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा,नौगांवा सादात, अमृत विचार। तहसील क्षेत्र के गांव में चचेरे-तहेरे भाइयों में मामूली बात को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट में लोहे की रॉड से बुजुर्ग पर वार कर उसकी हत्या कर दी। हमले में बुजुर्ग की पत्नी, बेटा व बेटी भी घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले …

अमरोहा,नौगांवा सादात, अमृत विचार। तहसील क्षेत्र के गांव में चचेरे-तहेरे भाइयों में मामूली बात को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट में लोहे की रॉड से बुजुर्ग पर वार कर उसकी हत्या कर दी। हमले में बुजुर्ग की पत्नी, बेटा व बेटी भी घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।

मामला थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव मुनीमपुर का है। यहां सोमपाल सिंह व राजवीर सिंह के परिवार रहते हैं। दोनों तहेरे-चचेरे भाई हैं। गुरुवार सुबह राजवीर सिंह की पत्नी लज्जा देवी व सोमपाल सिंह की पत्नी राजवती के बीच किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। ग्रामीणों ने उस समय दोनों पक्षों के बीच विवाद शांत करा दिया था। आरोप है कि गुरुवार की रात सोमपाल सिंह गांव में चक्की से आटा लेकर लौट रहा था। तभी राजवीर सिंह और उसके परिवार के कुछ लोगों ने सोमपाल को रास्ते में घेर लिया। बाइक रोककर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट की सूचना सोमपाल की पत्नी राजवती और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए। हमलवारों ने इन चारों की भी बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावर ने मारपीट के दौरान सोमपाल पर लोहे की रॉड से वार कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में चारों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सोमपाल सिंह (65) को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर मृतक की बेटी सोनम को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के बेटे की तहरीर पर आरोपी गजराज सिंह, राजवीर सिंह, शीशपाल सिंह, सतपाल सिंह पर गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। -वीके राणा, सीओ सिटी

संबंधित समाचार