बहराइच: बकरी चरा रही बालिका को जंगल में खींच ले गया बाघ, बनाया निवाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। अब्दुल्लागंज रेंज के ग्राम चनैनी गांव निवासी बालिका शुक्रवार को बकरियों चारने गई थी। तभी जंगल से आया बाघ बालिका को खींच ले गया। उसे निवाला बनाते हुए उसका पैर खा लिया। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। जिले बाघ और तेंदुओं के हमले अचानक बढ़ गए हैं। किसी न किसी क्षेत्र में …

बहराइच। अब्दुल्लागंज रेंज के ग्राम चनैनी गांव निवासी बालिका शुक्रवार को बकरियों चारने गई थी। तभी जंगल से आया बाघ बालिका को खींच ले गया। उसे निवाला बनाते हुए उसका पैर खा लिया। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। जिले बाघ और तेंदुओं के हमले अचानक बढ़ गए हैं। किसी न किसी क्षेत्र में लोग हमलों का शिकार हो रहे हैं। बहराइच वन प्रभाग के अब्दुल्लागंज रेंज अंतर्गत चनैनी गांव निवासी सीमा यादव (12) परशुराम यादव शुक्रवार सुबह बकरियों को घास चराने के लिए जंगल के निकट गई थी। सुबह 10 बजे के आसपास जंगल से बाघ आया।

बाघ ने बालिका को जंगल में ले जाकर निवाला बना लिया। काफी देर तक बालिका का पता न लगने पर परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की तो कुछ दूरी पर जंगल क्षेत्र में उसका शव बरामद हुआ। इस पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना गांव के लोगों ने रेंज कार्यालय पर दी। सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकारी अहमद कमाल सिद्दीकी, वन दरोगा विनोद यादव और रंजीत वर्मा की टीम मौके पर पहुंची।

वन कर्मियों ने बाघ के हमले में बालिका के मौत की पुष्टि की। नवाबगंज पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वन क्षेत्राधिकारी अहमद कमाल सिद्दीकी ने बताया कि बालिका की मौत बाघ के हमले में हुई है। इसकी रिपोर्ट डीएफओ को भेज दी गई है। अचानक सभी क्षेत्र में बाघ और तेंदुए के हमले को लेकर ग्रामीणों में दहशत है।

पूरा पैर खा गया बाघ

वन क्षेत्राधिकारी अहमद कमाल ने बताया कि बाघ बालिका को जंगल में खींच ले गया। इसके बाद उसे निवाला बनाते हुए दाहिना पैर तक खा गया है।

मिलेगा मुआवजा

अब्दुल्लागंज जंगल क्षेत्र में 12 वर्षीय बालिका की मौत बाघिन के हमले में हुई है। मृतक आश्रित को अहेतुक सहायता प्रदान की जाएगी। घटना दुखद है…एपी यादव प्रभारी डीएफओ।

यह भी पढ़ें:-अमरोहा : कांग्रेसियों का भाजपा के खिलाफ धरना-प्रदर्शन, कहा-गरीबों से लूटा गया पैसा वापस कराए सरकार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता