बहराइच: सहारा बैंक के जमाकर्ताओं व कर्मचारियों ने कांग्रेस नेत्री के साथ दिया धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। सहारा बैंक ऑफ इंडिया के जमाकर्ता और कर्मचारियों ने शुक्रवार को कांग्रेस नेत्री के साथ धरना दिया। सभी ने प्रदर्शन करते हुए भुगतान कराने की मांग की। कांग्रेस नेत्री प्रियंका किशोर की अगुवाई में सहारा पीड़ित जमाकर्ता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। सहारा बैंक में धन जमा करने वाले और काम करने …

बहराइच। सहारा बैंक ऑफ इंडिया के जमाकर्ता और कर्मचारियों ने शुक्रवार को कांग्रेस नेत्री के साथ धरना दिया। सभी ने प्रदर्शन करते हुए भुगतान कराने की मांग की। कांग्रेस नेत्री प्रियंका किशोर की अगुवाई में सहारा पीड़ित जमाकर्ता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। सहारा बैंक में धन जमा करने वाले और काम करने वाले कर्मचारी काफी परेशान हैं। सभी का जमा ही बैंक से नही निकल रहा है।

पीड़ित जमाकर्ता एवं कार्यकर्ता संगठन शुक्रवार को मिहींपुरवा तहसील परिसर में बकाया भुगतान को लेकर एकत्रित हुए। तहसील परिसर के मुख्यालय पर सहारा बैंक ऑफ इंडिया के जमाकर्ता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस नेत्री प्रियंका किशोर की अगुवाई में विशाल प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान पहले भुगतान, फिर मतदान। सहारा इंडिया होश में आओ, सबसे पहले भुगतान कराओ इत्यादि नारे लगाते हुए सभी ने विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन करने के बाद उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को भुगतान कराने के लिए ज्ञापन भी सौंपा। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेत्री प्रियंका किशोर, कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष विजय पोरवाल, सचिन पोरवाल, केके त्रिपाठी, दुर्गविजय सिंह, लायक राम वर्मा, अमित कुमार वर्मा,राम कुमार मदेशिया, गुड्डू मदेशिया समेत सैकड़ों की संख्या में सहारा बैंक ऑफ इंडिया के जमाकर्ता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ज्वैलर्स की दुकान का शटर काटकर लाखों का माल किया पार

कानपुर। नवाबगंज में पुलिस को चुनौती देते हुए देर रात ज्वैलर्स की दुकान का शटर काटकर अंदर लगी जाली को तोड़ते हुए सोने और चांदी के जेवरातों समेत 15 लाख का माल पार कर दिया। सुबह क्षेत्रियो लोगों ने शटर और टूटे ताले देखे तो दुकान मालिक को सूचना दी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची नवाबगंज पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए।

यह भी पढ़ें:-जन्मदिन विशेष : पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहीं बिपाशा बसु, जानिए एक्ट्रेस से जुड़े रोचक किस्से

संबंधित समाचार