नोवाक जोकोविच ने ‘कैद’ में मनाया ‘क्रिसमस डे’, सर्बिया के राष्ट्रपति ने बढ़ाया मनोबल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेलबर्न। दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने रूढिवादी क्रिसमस (ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस) ऑस्ट्रेलियाई आव्रजन विभाग के होटल में मनाया, जहां वह निर्वासन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में जुटे हैं। उन्हें सर्बिया से परिजनों और राष्ट्रपति ने भी फोन करके उनका मनोबल बढ़ाया। मेलबर्न में होली ट्रिनिटी सर्बियाई आर्थोडॉक्स चर्च के एक पादरी ने …

मेलबर्न। दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने रूढिवादी क्रिसमस (ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस) ऑस्ट्रेलियाई आव्रजन विभाग के होटल में मनाया, जहां वह निर्वासन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में जुटे हैं। उन्हें सर्बिया से परिजनों और राष्ट्रपति ने भी फोन करके उनका मनोबल बढ़ाया।

Novak Djokovic spends Orthodox Christmas in detention amid legal fight

मेलबर्न में होली ट्रिनिटी सर्बियाई आर्थोडॉक्स चर्च के एक पादरी ने आव्रजन अधिकारियों से अनुमति लेकर इस पर्व के मौके पर जोकोविच से मुलाकात की। कई रूढ़िवादी ईसाई ईसा मसीह के जन्म को याद करने के लिये हर साल सात जनवरी को या इसके आसपास ‘क्रिसमस डे’ मनाते हैं जिसे ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस कहा जाता है।

Top-ranked Novak Djokovic spends religious day in detention | Bradenton Herald

चर्च के डीन मिलोराड लोकार्ड ने ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कारपोरेशन से कहा ,” हमारा क्रिसमस कई परंपराओं से जुड़ा है और ऐसे में एक पादरी का उससे मिलना महत्वपूर्ण था।” उन्होंने कहा ,” उसे कैद में क्रिसमस मनाना पड़ा । यह काफी दुखद है ।कोई सोच भी नहीं सकता।” मेलबर्न में शरणार्थियों और राजकीय संरक्षण के इच्छुक लोगों को रखने वाले पार्क होटल के बाहर जोकोविच के समर्थक झंडे और बैनर लेकर जमा हुए थे । उनके साथ मानवाधिकार कार्यकर्ता भी थे।

Novak Djokovic: नोवाक जोकोविच का वीजा हुआ रद्द, ऑस्ट्रेलिया ओपन में भाग लेने का सपना टूटा! - australia cancels tennis player novak djokovic entry visa know more details tspo - AajTak

जोकोविच को कड़े कोरोना टीकाकरण नियमों में मेडिकल छूट के लिये जरूरी शर्ते पूरी नहीं करने के कारण आस्ट्रेलिया में प्रवेश नहीं दिया गया और उनका वीजा भी रद्द कर दिया गया है। ऐसे में रिकॉर्ड 21वां ग्रैंडस्लैम जीतने की तैयारी करने की बजाय वह वीजा रद्द होने और निर्वासन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में उनके विरोधी रहे लोग भी अब उनका समर्थन कर रहे हैं ।

Australian Open: Novak Djokovic Kept In Government Detention Hotel, Court Will Decide On Monday On Participation In Tournament - Australian Open: जोकोविच को सरकारी डिटेंशन होटल में रखा गया, टूर्नामेंट में ...

टीकाकरण को लेकर जोकोविच की राय का विरोध करने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी निक किर्गियोस ने कहा ,” मैने दूसरों के लिये टीका लगवाया। अपनी मां की सेहत को ध्यान में रखकर टीका लगवाया। मैं मानता हूं कि कार्रवाई करनी चाहिये लेकिन जिस तरह से नोवाक के साथ किया जा रहा है, वह बहुत बुरा है ।” उन्होंने कहा ,” वह महानतम चैम्पियन में से है लेकिन है तो इंसान ही ।” इस बीच जेलेना जोकोविच ने अपने पति के समर्थकों को सोशल मीडिया पर धन्यवाद दिया । उन्होंने कहा ,” सभी को धन्यवाद । दुनिया भर से मेरे पति को प्यार भेजने वालों को धन्यवाद ।”

संबंधित समाचार