हल्द्वानी: हाथीखाल में सबसे कम 73 और चिल्किया बूथ पर सबसे ज्यादा 1358 हैं मतदाता
अंकुर शर्मा, हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जनपद की लालकुआं विधानसभा के कुष्ठ रोग आश्रम सरकारी भवन हाथीखाल में सबसे कम 73 और रामनगर विधानसभा के चिल्किया नंबर एक बूथ में सबसे ज्यादा 1,358 मतदाता पंजीकृत हैं। जिला निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है हालांकि अभी भी मतदाताओं के नाम …
अंकुर शर्मा, हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जनपद की लालकुआं विधानसभा के कुष्ठ रोग आश्रम सरकारी भवन हाथीखाल में सबसे कम 73 और रामनगर विधानसभा के चिल्किया नंबर एक बूथ में सबसे ज्यादा 1,358 मतदाता पंजीकृत हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है हालांकि अभी भी मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं। अंतिम सूची के बाद जिले के मतदाताओं में 9.1 प्रतिशत वृद्धि हुई है। जिला निर्वाचन के आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में पांच बूथ ऐसे हैं जिनमें 100 से कम मतदाता हैं जबकि 13 बूथ ऐसे हैं जहां 1100 से ज्यादा मतदाता पंजीकृत हैं। निर्वाचन अधिकारियों का कहना है कि वैसे तो यह आंकड़ा अंतिम है लेकिन अभी भी नया व्यक्ति मतदाता सूची में अपना दर्ज करा सकता है। ऐसे में यदि नए नाम जुड़ते है तो मतदाताओं की संख्या बढ़ सकती है।
जिले के न्यूनतम मतदाता वाले बूथों की सूची
विधानसभा बूथ का नाम मतदाताओं की संख्या
लालकुआं कुष्ठ रोग आश्रम सरकारी भवन हाथीखाल 73
भीमताल रापूमावि विरसिंगिया 90
भीमताल राप्रावि अम्दों 118
नैनीताल राप्रवि थपलियागांजा 90
नैनीताल पंचायत घर वोहरागांव 122
हल्द्वानी कुष्ठ रोग आश्रम धर्मशाल 85
कालाढूंगी राप्रावि हैडी 97
कालाढूंगी राप्रावि मोरा 112
रामनगर राप्रावि आमपोखरा 255
रामनगर राप्रावि चोपड़ा वन क्षेत्र 346
== जिले के अधिकतम मतदाताओं वाले बूथों की सूची ==
विधानसभा बूथ का नाम मतदाताओं की संख्या
लालकुआं राउमावि नवाड़खेड़ा क.नं-1 नई बिल्डिंग 1185
भीमताल शहीद हरीश सिंह रौतेला राप्रावि शीशम भुजिया 1174
नैनीताल बेतालघाट(चापड, च्यूनी चक अदवाड़ी, डावरवाडी रोपा) 1199
हल्द्वानी जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा क.नं -2 1211
हल्द्वानी राकउमावि बमौरी क.नं-4 1183
कालाढूंगी देवपुर देवका कक्ष संख्या 2 1269
कालाढूंगी राप्रावि कालाढूंगी क.नं.-4 1152
रामनगर जीपीपीजी इंटर कॉलेज क.नं. 3मोतीमहल 1228
रामनगर गूलरघट्टी क.नं.-1 1289
रामनगर चिल्किया क.नं.-1 1358
रामनगर छोई क.नं.-1 1199
रामनगर छोई क.नं.-2 1192
रामनगर गौजानी क.नं.-1 1199
जिले में सबसे कम मतदाता कुष्ठ आश्रम हाथीखाल और सबसे ज्यादा चिल्किया कक्ष संख्या -1 एक में हैं हालांकि अभी भी नए मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं तो इसमें बदलाव होने की संभावना है।
- प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, सहायक निर्वाचन अधिकारी, नैनीताल
