मुरादाबाद : व्यापारियों ने मंडलायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन, कहा- मंगलवार का बाजार हो बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। फिर मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मंगल के बाजार को जल्द बंद कराने की मांग की। संगठन के प्रदेश मंत्री विपिन अग्रवाल का कहना है कि कोरोना संक्रमण …

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। फिर मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मंगल के बाजार को जल्द बंद कराने की मांग की।

संगठन के प्रदेश मंत्री विपिन अग्रवाल का कहना है कि कोरोना संक्रमण देश में तेजी के साथ फैलता जा रहा है। उसके बाद भी लोग बिल्कुल बेखौफ बाजारों में खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन भीड़भाड़ वाले इलाके में मंगलवार का बाजार लगने की अनुमति दे रहा है, जिससे नियमों का लगातार उल्लंघन हो रहा है। जबकि हमारा व्यापार मंडल लगातार प्रयासरत है कि लोग कोरोना के नियमों का पालन करें। दूसरों को भी करवाएं। जबकि बाजारों में सभी जगह भीड़भाड़ होने से नियम टूट रहे हैं।

बताया कि तीन मंगलवार के बाजार में लगातार नियमों का उल्लंघन हो रहा है। इसको लेकर कई बार कोतवाली प्रभारी व सीओ से भी वार्ता की जा चुकी है, जिसका निर्णय नहीं निकला है। ऐसे में विभाग एक-दूसरे पर टाल रहे हैं। उधर, जिलाध्यक्ष हरीश भसीन का कहना है कि पूर्व में संक्रमण की पहली व दूसरी लहर में लॉकडाउन के कारण कारोबार पूरी तरह चौपट हो गया था। कहा कि संक्रमण न फैले, इसलिए मंगल के बाजार पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लगना चाहिए। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, अंबरीश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, संजय सहगल, शरद चतुर्वेदी, संजय अग्रवाल आदि रहे।

संबंधित समाचार