पंजाब का स्मैक और ओडिशा का गांजा यूपी में बना रहा पैठ, राजधानी में तेजी से बढ़ रहा अवैध कारोबार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए मशहूर राजधानी लखनऊ बीते दिनों-दिन नशे के गिरफ्त में आती रही है। पिछले कुछ समय में प्रदेश में मादक पदार्थों जैसे गांजा व स्मैक का अवैध कारोबार काफी तेजी से फल-फूल रहा है। दरअसल पंजाब से स्मैक और ओडिसा से गांजे की उत्तर प्रदेश में जमकर तस्करी हो रही है। …

लखनऊ। चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए मशहूर राजधानी लखनऊ बीते दिनों-दिन नशे के गिरफ्त में आती रही है। पिछले कुछ समय में प्रदेश में मादक पदार्थों जैसे गांजा व स्मैक का अवैध कारोबार काफी तेजी से फल-फूल रहा है। दरअसल पंजाब से स्मैक और ओडिसा से गांजे की उत्तर प्रदेश में जमकर तस्करी हो रही है।

सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में बढ़ रही गतिविधि, एक सप्ताह में 15 गिरफ्तार

पिछले कुछ दिनों राजधानी लखनऊ के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों गुडम्बा, गोमतीनगर, इटौंजा, बीकेटी आदि से शहर में मादक पदार्थों की आवक तेजी से बढ़ी है। एक सप्ताह में पुलिस ने स्मैक की तस्करी में 6 और गांजे की तस्करी में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने लगभग आधा किलो स्मैक और लगभग दो कुंटल 20 किलो गांजा बरामद किया है।

कुकरैल जंगल के रास्ते शहर में आ रहा स्मैक, गांजा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के स्मैक और ओडिसा के गांजे को झारखंड व बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश में लाया जा रहा है। जहां से इसे कुकरैल जंगल और गोमती नदी के किनारे से लखनऊ के सीमावर्ती थानों होत हुए राजधानी में लाया जा रहा है। दरअसल कुकरैल जंगल और गोमती नदी सीमावर्ती थाना क्षेत्रों गुडम्बा, गोमती नगर व गोमती नगर एक्सटेंशन को जोड़ते हैं। इसके अलावा असम से भी भारी मात्रा में गांजा की तस्करी हो रही है।

पिछले कुछ समय में गांजे की तस्करी उत्तर प्रदेश में बढ़ी है। कुशी नगर से गत दिनों अंतर्राज्यीय गिरोह के दो तस्करों को दो क्विंटल 10 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। ओडिसा व असम से गांजे की सर्वाधिक तस्करी हो रही है। स्मैक की भी तस्करी की जा रही है। एसटीएफ इस नेटवर्क को तोड़ने पर काम कर रही है…हेमराज मीना, एसपी, एसटीएफ लखनऊ।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: गुरु गोविंद सिंह के 356वें प्रकाश पर्व पर निकली भव्य शोभायात्रा और नगर कीर्तन

संबंधित समाचार