कानपुर: पुलिस की पिटाई से क्षुब्ध अधेड़ ने थाने में पिया जहर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/घाटमपुर। कानपुर आउटर पुलिस द्वारा गोद में अपना बच्चा लिये युवक को सरेआम बुरी तरह से पीटने का मामला अभी लोगों के जेहन से उतरा नहीं कि कानपुर पुलिस का एक और कारनामा सामने आया है। कानपुर आउटर जोन अंतर्गत साढ़ थाना पुलिस की गुंडागर्दी से क्षुब्ध होकर एक बेगुनाह 55 वर्षीय अधेड़ ने थाने …

लखनऊ/घाटमपुर। कानपुर आउटर पुलिस द्वारा गोद में अपना बच्चा लिये युवक को सरेआम बुरी तरह से पीटने का मामला अभी लोगों के जेहन से उतरा नहीं कि कानपुर पुलिस का एक और कारनामा सामने आया है। कानपुर आउटर जोन अंतर्गत साढ़ थाना पुलिस की गुंडागर्दी से क्षुब्ध होकर एक बेगुनाह 55 वर्षीय अधेड़ ने थाने में ही जहर खा लिया और उसकी इलाज के क्रम में मौत हो गई। मृतक अधेड़ अरुण कुमार गुप्ता साढ़ थानांतर्गत गोपालपुर गांव का रहने वाला था।

मिली जानकारी के अनुसार बीते 4 जनवरी को अरुण के बरामदे मे रखे गेहूं को गांव के ही एक युवक द्वारा चोरी किया जा रहा था। जब लोगों ने उसका पीछा किया तो चोर अपनी साइकिल व बोरा छोड़कर मौके से भाग गया। अरुण ने इस मामले को लेकर गांव के ही मिथुन त्रिवेदी के खिलाफ 5 जनवरी को तहरीर देने थाना साढ़ पहुंचे तो पुलिस ने तहरीर लेने से इनकार कर दिया और जल्द कार्रवाई करने की बात कहकर डांट-डपटकर थाने से भगा दिया।

गुरुवार देर शाम तक कार्रवाई न होने पर अरुण फिर से थाने पहुंचे तो मौके पर मौजूद दरोगा और अन्य पुलिस कर्मियों ने उसे लात-घूसों से जमकर पीटा और काफी देर तक थाना में बैठाकर रखा। गुरुवार देर रात साढ़ पुलिस उसे लेकर आरोपी की तलाश में गोपालपुर पहुंची, जहां पुनः पीड़ित की पिटाई की गई। पुलिस की पिटाई से क्षुब्ध अरुण शुक्रवार सुबह करीब 9.00 बजे थाने पहुंचा और पुलिस के समक्ष जहर पी लिया। जहर पीते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और छटपटाने लगा।

यह नजारा देखते ही पुलिस के हाथ-पैर फूल गये और उसे भीतरगांव भीतरगांव सीएससी ले जाया गया, जहां स्थिति गंभीर होने के कारण उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के क्रम में देर शाम अरुण ने दम तोड़ दिया। हालांकि इस बाबत पुलिस अधिकारियों का कहना है कि थाने में अचानक तबीयत खराब होने के कारण अरुण की मौत हुई है। पुलिस द्वारा पीटे जाने और थाना में आकर जहर खाने की बात झूठी है।

अरुण गुप्ता ने 5 जनवरी को एक बोरा गेंहू की चोरी के संबंध में साढ़ थाना में लिखित शिकायत की थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। कार्रवाई न होने की बात को लेकर शुक्रवार को अरुण गुप्ता अपने बेटे के साथ थाना आये थे, इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। अस्पताल पहुंचाया गया, पर इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। थाना में जहर खाने व पुलिस द्वारा पीटे जाने की बात झूठी है। फिलहाल मामले के जांच अधिकारी एसआई विनीत को निलंबित कर दिया गया है…अजीत कुमार सिन्हा, एसपी, कानपुर आउटर।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : व्यापारियों ने मंडलायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन, कहा- मंगलवार का बाजार हो बंद

संबंधित समाचार