यूपी के ये दिग्गज नेता पिछले 8 बार से है विधानसभा के सदस्य, नहीं हारे चुनाव, जानिए उनके नाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले आगमी विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे सभी सियासी दल अपनी-अपनी सियास बिसात बिछाने में जुट गई। पक्ष और विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति शुरू हो गई। पार्टियों के साथ-साथ नेता और विधायक भी अपनी जमीन बचाने के लिए दल परिवर्तन करने में जुटे हुए हैं। लेकिन …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले आगमी विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे सभी सियासी दल अपनी-अपनी सियास बिसात बिछाने में जुट गई। पक्ष और विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति शुरू हो गई। पार्टियों के साथ-साथ नेता और विधायक भी अपनी जमीन बचाने के लिए दल परिवर्तन करने में जुटे हुए हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि उत्तर प्रदेश में कुछ ऐसे भी दिग्गज नेता व विधायक हैं जो पिछला 8 बार से एक भी विधानसभा चुनाव नहीं हारें है। ये नेता पिछले 8 बार से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। आइए हम जानते हैं कुछ ऐसे ही विधायकों के बारे में….

1 – दुर्गा प्रसाद यादव आजमगढ़

दुर्गा प्रसाद यादव यूपी की राजनीति में एक ऐसा चेहरा है जो पिछले 8 बार से एक भी चुनाव विधानसभा चुनाव नहीं हारे हैं। 2017 में आजमगढ़ विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर जीते दुर्गा प्रसाद यादव इस सीट से पहली बार 1985 में जीते थे। दुर्गा प्रसाद यादव इसके बाद 1989, 1991, 1996, 2002, 2007, 2012 और 2017 का चुनाव भी इस सीट से जीते। दुर्गा प्रसाद यादव ने 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के अखिलेश को 26 हजार 262 वोटों के अंतर से हराया था। दुर्गा को 88 हजार 87 और अखिलेश को 61 हजार 825 वोट मिले थे।

2- राम गोविंद चौधरी, बांसडीह

इस श्रेणी में दूसरा नाम बलिया की बांसडीह विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर जीते नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का है। चौधरी पहली बार 1977 में विधानसभा के लिए चुने गए। वो 1980, 1989, 1991, 2002, 2007, 2017 और 2017 के लिए चुने गए। बता दें कि सपा प्रत्याशी रामगोविंद चौधरी ने 2017 के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार केतकी सिंह को 1687 वोट के अंतर से हराया था। चौधरी को 51 हजार 201 और केतकी को 49 हजार 514 वोट मिले थे। चौधरी लगातार 8 बार से इसी

3- श्याम सुंदर शर्मा, मांट

यूपी के मथुरा जिले की मांट विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक श्याम सुंदर शर्मा भी सबसे अधिक बार विधायक चुने गए लोगों की लिस्ट में शामिल है। शर्मा पहली बार 1989 में चुने गए थे। उसके बाद से वो 1991, 1993, 1996, 2002, 2007, 2012 और 2017 में भी विधायक चुने गए। वो बसपा में आने से पहले तृणमूल कांग्रेस, अखिल भारतीय लोकतांत्रित कांग्रेस, आल इंडिया इंदिरा कांग्रेस (तिवारी) और कांग्रेस में रह चुके हैं। बता दें कि श्याम सुंदर शर्मा ने 2017 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के उम्मीदवार योगेश चौधरी को 432 वोट के मामूली अंतर से हराया था। शर्मा को 65 हजार 862 और योगेश को 65 हजार 430 वोट मिले थे।

4- सुरेश कुमार खन्ना, शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में वित्त व संसदीय कार्य के मंत्री पद पर विराजमान सुरेश कुमार खन्ना का नाम भी सबसे अधिक बार विधायक चुने जाने वालों की लिस्ट में शामिल है। सुरेश कुमार खन्ना विधानसभा में शाहजहांपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। खन्ना 1989 से लगातार विधायक चुने जा रहे हैं। सुरेश कुमार खन्ना ने 2017 के चुनाव में सपा के तनवीर खान को 19 हजार 203 वोट के अंतर से हराया था। खन्ना को 1 लाख 734 और खान को 81 हजार 531 वोट मिले थे।

यह भी पढ़ें:-यूपी के ये दिग्गज नेता पिछले 8 बार से है विधानसभा के सदस्य, नहीं हारे चुनाव, जानिए उनके नाम

संबंधित समाचार