बरेली: बरेली कॉलेज के कर्मचारियों ने टाली तालाबंदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज के अस्थायी कर्मचारियों ने पूर्णरूप से तालाबंदी करने का निर्णय टाल दिया है। प्रशासन के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने छात्रहित में यह निर्णय लिया है। वे शनिवार से काम पर लौटेंगे, जिससे शुरू हो रहीं सुधार परीक्षाओं में किसी तरह की समस्या नहीं आएगी। कर्मचारियों का कहना है कि …

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज के अस्थायी कर्मचारियों ने पूर्णरूप से तालाबंदी करने का निर्णय टाल दिया है। प्रशासन के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने छात्रहित में यह निर्णय लिया है। वे शनिवार से काम पर लौटेंगे, जिससे शुरू हो रहीं सुधार परीक्षाओं में किसी तरह की समस्या नहीं आएगी। कर्मचारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे भविष्य में हड़तला कर तालाबंदी कर सकते हैं।

शुक्रवार दोपहर कर्मचारियों से वार्ता करने धरना स्थल पर एडीएम सिटी डा. आरडी पांडेय, एसपी सिटी रविंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव पांडेय, एसीएम प्रथम प्रदीप रमन व पुलिस टीम पहुंची। टीम के पहुंचने पर कर्मचारियों ने नारेबाजी की। उसके बाद अधिकारियों के कहने पर कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा, हरीश मौर्य, रविन्द्र सहारा , सुनील कुमार सहित कई कर्मचारी वार्ता के लिए गए। सेमिनार कक्ष में वार्ता के दौरान श्रम विभाग और उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। कर्मचारियों ने मांगें अधिकारियों को बताईं। बताया कि हड़ताल के दौरान का वेतन काटने की बात भी कही गई है।

इस पर कर्मचारियों और प्राचार्य में मामूली नोकझोंक भी हुई। इस पर एडीएम सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि हम यह आखिरी वार्ता नहीं कर रहे हैं। आप लोगों से फिर मिलेंगे और समस्याएं जल्द दूर कराएंगे। जिस पर अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि जिला प्रशासन के सम्मान और आश्वासन पर हम तालाबंदी स्थगित करते हैं न कि खत्म। यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं होता है तो फिर आंदोलन होगा। अधिकारियों के जाने के बाद कर्मचारी नेताओं के हाथों ही कर्मियों ने ताला खुलवाया। शाम को बैठक में यह भी तय हुआ कि हम विश्वविद्यालय बनाने की मुहिम जारी रखेंगे। नियमित करने को भी आंदोलन करते रहेंगे। विकास यादव, गंगा प्रसाद, राजकुमार, दीपक, लालाराम, संजीव, हरेराम, राजीव, राजाराम, रेखा देवी, बच्ची देवी आदि कर्मचारी मौजूद रहे ।

वर्जन —
कर्मचारियों से वार्ता की गई है। प्राचार्य व अन्य शिक्षक भी इस दौरान मौजूद रहे। आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने तालांबदी का निर्णय टालकर काम करने की बात कही है।   –डा. आरडी पांडेय, एडीएम सिटी

संबंधित समाचार