कोरोना से ही नहीं अब शोहदों से भी महिलाओं को बचायेगा ये ‘स्मार्ट मास्क’, जानें क्या है इसमें खास…
वाराणसी। महिला सशक्तिकरण के लिये उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से शुरू किये गये ‘मिशन शक्ति’ से प्रभावित होकर वाराणसी के श्याम चौरसिया ने एक ऐसा मास्क बनाया है जो न सिर्फ कोरोना के संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करेगा। बल्कि महिलाओं को छेड़खानी करने वाले शोहदों की कुत्सित नजर से भी बचायेगा। शुक्रवार को जारी …
वाराणसी। महिला सशक्तिकरण के लिये उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से शुरू किये गये ‘मिशन शक्ति’ से प्रभावित होकर वाराणसी के श्याम चौरसिया ने एक ऐसा मास्क बनाया है जो न सिर्फ कोरोना के संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करेगा। बल्कि महिलाओं को छेड़खानी करने वाले शोहदों की कुत्सित नजर से भी बचायेगा।
शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार चौरसिया की तरफ से विकसित ‘स्मार्ट विमेंस सेफ्टी मास्क’ महिलाओं के लिए ऐसा अचूक हथियार बन गया है। जिसमें लगे डिवाइस को छूते ही लास्ट डायल और पुलिस सहायता केंद्र यानी 112 हेल्पलाइन पर अपने आप कॉल हो जाती है। इसके अलावा आपातकाल में सहायता के लिए जो नंबर डिवाइस में रजिस्टर होगा उस मोबाइल नंबर पर भी मास्क की डिवाइस से कॉल हो जाएगी। कॉल के साथ ही कॉलर की लोकेशन भी हेल्पलाइन को मिल जायेगी। चौरसिया पहले भी महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए ऐसे ही अन्य उपकरण बना चुके हैं।
उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार की महिला सुरक्षा को लेकर संजीदगी से प्रभावित होकर उन्होंने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुये यह मास्क विकसित किया है। उन्होंने बताया कि यह मास्क महिलायें ही नहीं, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से हर कोई इस्तेमाल कर सकता है। उन्होंने कहा कि अपराधियों से घिरने पर या लूट का अंदेशा और किसी अन्य अनहोनी से बचने के लिए स्मार्ट फेस मास्क वरदान साबित हो सकता है।
पढ़ें: Covid-19 Cases: देश में कोरोना का कहर जारी, लगातार दूसरे दिन 1 लाख से ज्यादा मामले आए सामने
यह स्मार्ट फेस मास्क पहनने वाले के मोबाइल फोन से ब्लूटूथ से कनेक्ट हो जाता है। मुसीबत में फंसे व्यक्ति की ओर से इसके सेंसर को टच करने पर पुलिस और उसके परिवार के सदस्य को लोकेशन के साथ कॉल चली जाएगी। इसमें लगे उपकरणों को निकालकर मास्क को धोया भी जा सकता है। उन्होंने बताया कि ‘स्मार्ट विमेंस सेफ्टी फेस मास्क’ को बनाने में करीब 850 रुपये का खर्च आया है। लेकिन इसे बड़े पैमाने पर बाजार में लाया जाए तो इसकी कीमत काफी कम हो सकती है।
