साई बेंगलुरु सेंटर में फूटा कोरोना बम, एक साथ 35 एथलीट्स संक्रमित पाए गए
बेंगलुरु। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) बेंगलुरु में कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां एक साथ 35 जूनियर भारतीय एथलीट्स कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार साई ने 210 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया था। इसमें 175 एथलीट्स और 35 कोच शामिल थे। 210 लोगों में से 35 का टेस्ट पॉजिटिव आया है। संक्रमितों में …
बेंगलुरु। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) बेंगलुरु में कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां एक साथ 35 जूनियर भारतीय एथलीट्स कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार साई ने 210 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया था। इसमें 175 एथलीट्स और 35 कोच शामिल थे। 210 लोगों में से 35 का टेस्ट पॉजिटिव आया है। संक्रमितों में से 31 में कोई लक्षण नहीं हैं। जबकि चार में थोड़े बहुत ही लक्षण हैं। सभी को आइसोलेट कर दिया गया। किसी को भी अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी।

सूत्रों के मुताबिक, साई ने फैसला किया कि जो खिलाड़ी कोरोना की चपेट में नहीं आए हैं। उन्हें राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। परिसर में आने वाले खिलाड़ियों को वहां रहने वाले से घुलने-मिलने की अनुमति तभी दी जाएगी जब जांच में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की निगरानी के लिए साई ने गुरुवार को एक समिति का गठन किया जिसमें डॉ. मोनिका घुगे, डॉ राशिद, डॉ अमेय और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ रंगनाथन हैं। यह समिति परिसर में एसओपी लागू करने के साथ क्वंरटीन नियमों पर बारीकी से नजर रखेगी और कोविड-19 के प्रसार को रोकने के उपायों का सुझाव देगी।
