अमरोहा : रिमझिम बारिश ने बढ़ाई ठंड, लोग ठिठुरे
अमरोहा, अमृत विचार। शनिवार की सुबह मौसम का मिजाज बदल गया और रिमझिम बारिश शुरू हो गई। जिससे ठंड और बढ़ गई। सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए। कड़ाके की सर्दी की वजह से ज्यादातर लोग घरों में ही कैद रहे। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। बेमौसम बारिश व ठंडी हवा से लोगों का जीवन प्रभावित …
अमरोहा, अमृत विचार। शनिवार की सुबह मौसम का मिजाज बदल गया और रिमझिम बारिश शुरू हो गई। जिससे ठंड और बढ़ गई। सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए। कड़ाके की सर्दी की वजह से ज्यादातर लोग घरों में ही कैद रहे। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
बेमौसम बारिश व ठंडी हवा से लोगों का जीवन प्रभावित रहा। हवा के साथ हो रही बारिश के चलते शहर की सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही कम रही। वहीं गांव में ग्रामीण अपने-अपने घरों में ही दिखे। बढ़ती ठंड के बाद भी प्रशासन की ओर से अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं कराई गई है। वहीं दूसरी ओर बारिश होने से किसानों की चिंता और बढ़ गई है। किसान सरसो व आलू की फसलों में नुकसान होने की संभावना जता रहे हैं।
बारिश की वजह से थाना दिवस में पसरा सन्नाटा
हसनपुर। कोतवाली प्रांगण में आयोजित थाना दिवस में भी बारिश के कारण सन्नाटा छाया रहा। मात्र एक फरियादी ने ही अधिकारियों के सामने अपनी फरियाद रखी। जिसके निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को देकर जल्द निस्तारण की बात कही गई। शनिवार को हसनपुर नगर स्थित कोतवाली प्रांगण में थाना दिवस का आयोजन हुआ। थाना दिवस में आए फरियादियों की फरियाद उप जिलाधिकारी अनिल कुमार एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश चंद पांडे द्वारा सुनी गई, लेकिन थाना दिवस में बारिश का असर साफ दिखाई दिया। थाना दिवस में एक शिकायत दर्ज हुई। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान, वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार शर्मा, कस्बा इंचार्ज रजनीश चौधरी सहित चकबंदी एवं राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।