लखनऊ में फिर कोरोना संक्रमण बना चिंता का विषय, चिनहट में मिले 166 संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के केस ने सरकार ही नहीं राजधानी वासियों को एक बार फिर चिंता में डाल दिया है। बीते शनिवार को 797 लोगों पर कोरोना ने अपना शिकंजा कसा तो शुक्रवार को 577 लोगों पर कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। सरकारी चिकित्सा आंकड़ों के मुताबिक बीते करीब 24 घंटे …

लखनऊ। प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के केस ने सरकार ही नहीं राजधानी वासियों को एक बार फिर चिंता में डाल दिया है। बीते शनिवार को 797 लोगों पर कोरोना ने अपना शिकंजा कसा तो शुक्रवार को 577 लोगों पर कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। सरकारी चिकित्सा आंकड़ों के मुताबिक बीते करीब 24 घंटे में मरीजों की संख्या में करीब 70 फीसदी का इजाफा हुआ है।

चिनहट में पाए गए 166 कोरोना संक्रमित…

राजधानी के चिनहट इलाके में सबसे ज्यादा लोग वायरस की चपेट में आए हैं। करीब 166 लोग वायरस की गिरफ्त में आ गए हैं। वहीं, अलीगंज में 120 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इंदिरानगर में 77 लोगों में वायरस का पता चला है। इसके अलावा आलमबाग में मरीजों का आंकड़ा 74 पहुंच गया है। सिलवर जुबली में 71 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई है।

लापरवाही पड़ सकती है भारी…

कोरोना वायरस के अनुमानित तीसरी लहर का खतरा तेजी से मंडरा रहा है। देखा जाए तो कोरोना वायरस की चाल तेज हो रही है। चिकित्सा अधिकारियों का कहना है कि लोगों की लापरवाही से वायरस बढ़ रहा है।

पढ़ें: हरदोई: ब्लॉक प्रमुख पति, प्रधान व उनके गुर्गों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला?

मास्क लगाने में लोग अभी भी कोताही बरत रहे हैं। बाजार, मॉल व पार्क आदि में भीड़-भाड़ बदस्तुर जारी है। वहीं बाहर से लौटने वाले वायरस ला रहे हैं। 50 से अधिक यात्रियों में संक्रमण का पता चला है। जबकि 130 से अधिक मरीजों का पता कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग से हुआ है।

यह भी पढ़ें: PM Modi Security Lapse: पंजाब सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को लिखा पत्र, कहा- सुरक्षा में चूक का विषय गंभीर है

संबंधित समाचार