मुरादाबाद : रोटरी क्लब ने लोगों को खिलाया भरपेट खाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। रोटरी क्लब मिडटाउन की नियमित परियोजना रोटरी निशुल्क भोजनालय का लक्ष्य निर्राधित कर लिया गया है। क्लब का इस सत्र में 15 हजार लोगों को भरपेट खाना खिलाना का लक्ष्य है। जोकि अब तक 4600 तक हो चुका है। इसी क्रम में शनिवार को क्लब के पदाधिकारियों द्वारा राहगिरों को भोजन कराया …

मुरादाबाद, अमृत विचार। रोटरी क्लब मिडटाउन की नियमित परियोजना रोटरी निशुल्क भोजनालय का लक्ष्य निर्राधित कर लिया गया है। क्लब का इस सत्र में 15 हजार लोगों को भरपेट खाना खिलाना का लक्ष्य है। जोकि अब तक 4600 तक हो चुका है। इसी क्रम में शनिवार को क्लब के पदाधिकारियों द्वारा राहगिरों को भोजन कराया गया।

मेथोडिस्ट गर्ल्स इण्टर कालेज एकता द्वार के सामने सिविल लाइन्स पर रोटरी क्लब मिडटाउन की ओर से वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष रोटेरियन राकेश सिंहल ने वितरण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि क्लब की यह परियोजना रोटरी काफी सराहनीय है।

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन विवेक गोयल ने बताया कि इस परियोजना के तहत जुलाई 2021 से अब तक लगभग 4600 थाली भोजन वितरित किया जा चुका है। इस रोटरी सत्र में 15000 थाली भोजन वितरण का लक्ष्य है। इस अवसर पर पूर्व मण्डलाध्यक्ष रोटेरियन राकेश सिंहल, क्लब अध्यक्ष रोटेरियन विवेक गोयल, पूर्व क्लब अध्यक्ष रोटेरियन केशव कृष्ण रस्तोगी, रोटेरियन अचित बंसल उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार