Indian Super League : कोविड-19 के कारण एटीके मोहन बागान और ओडिशा एफसी के बीच मैच स्थगित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मडगांव। एटीके मोहन बागान और ओडिशा एफसी के बीच शनिवार शाम को होने वाला इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच आयोजकों द्वारा स्थगित कर दिया गया। क्योंकि कोलकाता की टीम का एक खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव आया है। मैच फार्तोडा के पीजेएन स्टेडियम में खेला जाना था। आईएसएल ने एक बयान में कहा, ”हीरो इंडियन सुपर लीग …

मडगांव। एटीके मोहन बागान और ओडिशा एफसी के बीच शनिवार शाम को होने वाला इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच आयोजकों द्वारा स्थगित कर दिया गया। क्योंकि कोलकाता की टीम का एक खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव आया है। मैच फार्तोडा के पीजेएन स्टेडियम में खेला जाना था।

आईएसएल ने एक बयान में कहा, ”हीरो इंडियन सुपर लीग ने एटीके मोहन बागान और ओडिशा एफसी के बीच शनिवार आठ जनवरी 2022 को फार्तोडा के पीजेएन स्टेडियम में खेला जाने वाला 53वां मैच स्थगित करने का फैसला किया है।

” इसमें कहा गया, ”एटीके मोहन बागान के एक खिलाड़ी के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद यह फैसला लीग की चिकित्सीय टीम के साथ सलाह के बाद लिया गया है। ” इसके अनुसार लीग इस मैच को बाद में आयोजित करेगी। महामारी के कारण आईएसएल गोवा में तीन स्टेडियम में दर्शकों के बिना आयोजित किया जा रहा है।

संबंधित समाचार