रायबरेली: अमेरिकी इकाई की प्रथम वर्षगांठ पर 10 जनवरी को होगी परिचर्चा
रायबरेली। आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी राष्ट्रीय स्मारक समिति की अमेरिकी इकाई के प्रथम वर्षगांठ पर ऑनलाइन परिचर्चा विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को होगी। परिचर्चा के मुख्य अतिथि प्रख्यात आलोचक एवं पद्मश्री प्रो सूर्य प्रसाद दीक्षित और विशिष्ट अतिथि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (अमरकंटक) के उपकुलपति प्रो प्रकाशमणि त्रिपाठी होंगे। समिति की अमेरिकी इकाई …
रायबरेली। आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी राष्ट्रीय स्मारक समिति की अमेरिकी इकाई के प्रथम वर्षगांठ पर ऑनलाइन परिचर्चा विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को होगी। परिचर्चा के मुख्य अतिथि प्रख्यात आलोचक एवं पद्मश्री प्रो सूर्य प्रसाद दीक्षित और विशिष्ट अतिथि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (अमरकंटक) के उपकुलपति प्रो प्रकाशमणि त्रिपाठी होंगे।
समिति की अमेरिकी इकाई की अध्यक्ष मंजु मिश्रा ने बताया कि प्रथम वर्षगांठ पर ऑनलाइन परिचर्चा के विषय “वर्तमान में द्विवेदी युग की प्रासंगिकता” अतिथियों के उद्बोधन होंगे। जूम पर होने वाली यह परिचर्चा भारत में सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक और अमेरिका में 9 जनवरी की शाम 7:00 से 8:00 के बीच होगी। फेसबुक पर ‘हमारी भाषा हिंदी’ पेज पर इसका लाइव प्रसारण भी होगा।
उन्होंने सभी से परिचर्चा का लाभ उठाने की अपील की। समिति की भारत इकाई के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने कहा कि अमेरिकी इकाई ने एक वर्ष में तीन कार्यक्रम प्रस्तुत कर नई और पुरानी दोनों पीढ़ियों को हिंदी के प्रचार प्रसार से जोड़ने में अनुकरणीय कार्य किए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिकी इकाई के प्रयासों से आचार्य द्विवेदी की स्मृतियां अन्य देशों में भी जल्द ही जीवंत हो सकेंगी।
मुख्यमंत्री योगी का दावा : यह चुनाव 80 बनाम 20 का होगा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की संभावित घोषणा से पहले कहा कि प्रदेश का यह चुनाव 80 बनाम 20 का होगा जिसमें 80 फीसदी भागीदारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की होगी, शेष 20 प्रतिशत हिस्से में बाकी सभी दल होंगे।…पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:- मुख्यमंत्री योगी का दावा : यह चुनाव 80 बनाम 20 का होगा
