लखनऊ: पेशी पर आया शातिर सिपाही को धक्का देकर कचहरी से भागा, आलमबाग से गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पुलिस के होश उस वक्त उड़ गए जब कचहरी से अभिरक्षा के दौरान शातिर अपराधी भाग गया। दरअसल, शुक्रवार को पेशी कराने के लिए वजीरगंज थाने में तैनात कांस्टेबल रामप्रकाश ले गया। जहां पर विष्णु प्रताप सिंह धक्का मारकर भाग गया। इसकी सूचना मिलते ही हड़कम्प मच गया। अभिरक्षा से भागे …

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पुलिस के होश उस वक्त उड़ गए जब कचहरी से अभिरक्षा के दौरान शातिर अपराधी भाग गया। दरअसल, शुक्रवार को पेशी कराने के लिए वजीरगंज थाने में तैनात कांस्टेबल रामप्रकाश ले गया। जहां पर विष्णु प्रताप सिंह धक्का मारकर भाग गया। इसकी सूचना मिलते ही हड़कम्प मच गया। अभिरक्षा से भागे अपराधी की खोज में पुलिस को राजधानी भर में अलर्ट कर दिया गया। इसके बाद वजीरगंज पुलिस ने आलमबाग बस अड्डे से उसे देर रात धर दबोचा।

आरोपित विष्णु को गिरफ्तार कर कर पुलिस ने फिर जेल भेज दिया है। वहीं, लापरवाही बरतने के मामले में हेड कांस्टेबल के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। एसएचओ वजीरगंज राजकिशोर पांडेय के मुताबिक आरोपित विष्णु प्रताप आलमबाग के भिलावा का रहने वाला है। उसे लखनऊ के आलमबाग पुलिस ने जानलेवा हमले, एससीएसटी और आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। विष्णु को शुक्रवार को जेल से हेड कांस्टेबल रामप्रकाश की अभिरक्षा में पेशी पर लाया गया था। इस दौरान हेड कांस्टेबल को वह धक्का मार कर भाग गया था।

मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद दो टीमें आरोपित की गिरफ्तारी के लिए गठित की गईं। जिसके बाद पुलिस टीम ने देर रात आलमबाग बस अड्डे के पास से विष्णु को गिरफ्तार कर लिया। वह कहीं भागने की फिराक में था। अधिकारियों ने लापरवाही बरतने वाले हेड कांस्टेबल के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हेड कांस्टेबल के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : उधार की रकम न मिलने पर की थी ट्रांसपोर्टर के भाई की गला घोंटकर हत्या, तीन गिरफ्तार

संबंधित समाचार