रायबरेलीः एक ही रात में चोरों ने तीन घरों व मोबाइल शॉप को बनाया निशाना, लाखों का माल किया पार
रायबरेली। शुक्रवार की रात रायबरेली जिले के शिवगढ़ के बैंती बाजार में चोरों ने तीन घरों व मोबाइल शॉप को निशाना बनाकर 30 हजार रुपए से अधिक नगदी एवं कीमती सामान पार कर दिया। वहीं रायबरेली के ही केसर खेड़ा मजरे चितवनिया रामदयाल में लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। बैंती बाजार में …
रायबरेली। शुक्रवार की रात रायबरेली जिले के शिवगढ़ के बैंती बाजार में चोरों ने तीन घरों व मोबाइल शॉप को निशाना बनाकर 30 हजार रुपए से अधिक नगदी एवं कीमती सामान पार कर दिया। वहीं रायबरेली के ही केसर खेड़ा मजरे चितवनिया रामदयाल में लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। बैंती बाजार में एक ही रात में हुई चोरी की 3 वारदातों से व्यापारियों के साथ ही गांव में दहशत का माहौल है।
बताते हैं कि लकी मोबाइल शॉप की दुकान पर चोरों ने छत के रास्ते से पहुंचकर घर में रखी चाबी से दुकान का शटर खोलकर 30000 रुपया नगदी सहित एक मोबाइल पार कर दिया दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी चोरों ने तोड़ दिया जबकि चोरों की कुछ तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सीसीटीवी कैमरे के मुताबिक चार चोर थे। चारों अपना मुंह ढके हुए थे तो वहीं बगल में राम नरेश के घर भी चोर छत के रास्ते से पहुंचे। चोरों ने कमरे के अंदर रखे कपड़े व नगदी पार कर दी। इसी तरह लगभग 300 मीटर की दूरी पर संजय गुप्ता के यहां भी चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर दुकान के अंदर घुसना चाहा लेकिन चोरी करने में कामयाब नहीं हो सके।
केसर खेड़ा मजरे चितवनिया में रामदयाल के यहां छत के रास्ते से पहुंचे चोरों ने लगभग तीन लाख के जेवरात पार कर दिए। शनिवार सुबह जब रामदयाल उठे तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था। रामदयाल ने बताया कि मिट्टी के तीन बड़े बर्तन में जेवरात थे जिसको चोर उठा कर ले गए हैं। थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है। मुकदमा दर्ज कर चोरियों का खुलासा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-संभल: अवैध हथियार बनाने की 2 फैक्ट्रियों का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार समेत 2 गिरफ्तार
