बिजनौर : चोरी कर भागते समय चोरों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रेहड/बिजनौर/अमृत विचार। थाने से एक किलोमीटर की दूरी पर चोरों ने ग्राम देहलावाला में तीन घरों में चोरी की। चौथे घर में घुसे तो गृह स्वामी के पुत्र ने चोरों का पीछा किया तो उन्होंने युवक को गोली मार दी व खेत में घुस गए। पुलिस ने कांबिंग की पर सफलता नहीं मिली। शुक्रवार देर …

रेहड/बिजनौर/अमृत विचार। थाने से एक किलोमीटर की दूरी पर चोरों ने ग्राम देहलावाला में तीन घरों में चोरी की। चौथे घर में घुसे तो गृह स्वामी के पुत्र ने चोरों का पीछा किया तो उन्होंने युवक को गोली मार दी व खेत में घुस गए। पुलिस ने कांबिंग की पर सफलता नहीं मिली।

शुक्रवार देर रात ग्राम देहलावाला में चोर सूर्यप्रकाश चौहान, पुत्र चुन्ना सिंह के निर्माणाधीन घर में घुसे। वहां से चोरों ने 30 हजार रुपये व एक जोड़ी पाजेब चोरी कर ली। उसके बाद शमशाद, पुत्र रफीक अहमद की बार्बर की दुकान में घुस गए। वहां से उन्होंने 10 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोर उसके बाद मो. रफीक, पुत्र सद्दीक के घर में घुस चोरी का प्रयास किया तो उन्होंने देखा कि उसका पुत्र नदीम मोबाइल चला रहा था। उसे देख चोर लौट गए।

उन्होंने बाद में साबिर मिस्त्री, पुत्र मो. उमर के निर्माणाधीन घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया तो साबिर की मां हफीजन जाग गई और उसने शोर मचाया। शोर सुनकर साबिर का पुत्र वासिफ अंसारी चोरों के पीछे दौड़ने लगा जैसे ही वह चोर को पकड़ने वाला था तो चोर ने उसके पैर में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने वासिफ को काशीपुर के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया, रेहड़ थाना प्रभारी रविंद्र भाटी व 112 की टीम मौके पर पहुंची व वहां उन्होंने चोरों को पकड़ने के लिए काबिंग की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

पुलिस के प्रति लोगों पर रोष
रेहड़ थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक जोरों पर है। एक सप्ताह पूर्व चोरों ने राजेंद्र शर्मा की पशुशाला में बंधी तीन भैंस चोरी कर ली थी। इसकी तहरीर देकर राजेंद्र ने कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस के हाथ खाली हैं। इससे लोगों में पुलिस के प्रति रोष है।

संबंधित समाचार