बिजनौर : पेड़ से टकरा कर नहर में पलटी कार, दो युवकों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/कोतवाली देहात। शनिवार को कार पेड़ से टकरा कर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से दो की हालत गंभीर …

बिजनौर/कोतवाली देहात। शनिवार को कार पेड़ से टकरा कर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से दो की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार नहटौर थाना क्षेत्र के गांव नवादा चौहान निवासी सुमित कुमार 24 वर्ष पुत्र संतराम सिंह  अल्टो कार से गांव के निशू 19 वर्ष पुत्र बबलू, विशाल 23 वर्ष पुत्र सुभाष सचिन 25 वर्ष पुत्र गुड्डू , रोहित 22 वर्ष पुत्र राजेश को लेकर कोतवाली देहात किसी काम से गए थे। पांचों युवक कार में सवार होकर शाम को अपने घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह बनवारीपुर ककराला माइनर के पटरी से गांव मांडावला के पास पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराकर सुखी नहर में पलट गई। हादसे में सुमित पुत्र संतराम सिंह व निशू पुत्र बबलू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि विशाल पुत्र सुभाष, सचिन पुत्र गुड्डू ,रोहित पुत्र राजेश घायल हो गए।

ग्रामीणों ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात में भर्ती कराया। जहां पर उपस्थित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने विशाल वह सचिन को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

 

संबंधित समाचार