युवा गढ़ रहे नए भारत के नए यूपी की नई तस्वीर: मुख्यमंत्री योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह युवा अपनी प्रतिभा और क्षमता से दुनिया के सबसे युवा देश भारत में सबसे ज्यादा युवाओं वाले नए उत्तर प्रदेश की नई तस्वीर गढ़ रहे हैं। मंगल दल खेलकूद के साथ युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का शानदार मंच है। पिछली सरकारों ने इन मंगल दलों …
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह युवा अपनी प्रतिभा और क्षमता से दुनिया के सबसे युवा देश भारत में सबसे ज्यादा युवाओं वाले नए उत्तर प्रदेश की नई तस्वीर गढ़ रहे हैं। मंगल दल खेलकूद के साथ युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का शानदार मंच है। पिछली सरकारों ने इन मंगल दलों को उपेक्षित रखा लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं की ऊर्जा को पहचाना और उन्हें निखरने का मौका दिया। जिससे आज प्रदेश में अकेले 77,935 मंगल दल पंजीकृत हैं, जिनमें से 42,042 युवक और 35,893 महिला मंगल दल हैं।
यह बात मुख्यमंत्री योगी ने अपने सरकारी आवास पर शनिवार को कई जिलों से आए युवक व महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री वितरण में कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास कर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। गांव-गांव में खेल मैदान बन रहे हैं, ओपन जिम की व्यवस्था हो रही है। कई जिलों में तो परिषदीय विद्यालयों के पास ही खेल मैदान विकसित कराये जा रहे हैं।
युवाओं के सांस्कृतिक विकास एवं लोक सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद की जयंती से लेकर पूरे साल आयोजन होते रहते हैं। पीआरडी जवानों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अब तो पीआरडी स्वयंसेवकों का ड्यूटी भत्ता 375 से बढ़ाकर 395 रुपये प्रतिदिन कर दिया है। पहले की सरकारें इनसे काम तो लेती थीं लेकिन इनके बारे में सोचती नहीं थीं। मुख्यमंत्री ने युवा कल्याण विभाग के मंत्री उपेंद्र तिवारी और अपर मुख्य सचिव डिम्पल वर्मा सहित पूरी टीम की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि साल 2018-19 में 20 हजार मंगल दलों को एवं 2019-20 में 25 हजार मंगल दलों को खेलकूद प्रोत्साहन सामग्री का वितरण किया।
यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: उत्तरायणी मेले में नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, केवल स्टॉल लगाने की अनुमति
