सात चरणों में होगा यूपी का चुनाव, 10 फरवरी को होगी प्रथम चरण की वोटिंग, जानिए पूरा विवरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव की डुगडुगी बज चुकी है। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यूपी विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण की वोटिंग 10 फरवरी को होगी। वहीं चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि यूपी विधानसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। …

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव की डुगडुगी बज चुकी है। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यूपी विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण की वोटिंग 10 फरवरी को होगी। वहीं चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि यूपी विधानसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। पहले चरण की वोटिंग जहां 10 फरवरी को होगी वहीं सातवें चरण की वोटिंग सात मार्च को होगी।

यूपी चुनाव का ये है कार्यक्रम

यूपी चुनाव में जहां पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी को होगी, वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 14 फरवरी को होगी। इसके बाद तीसरे चरण में जहां 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे, वहीं चौथे चरण की वोटिंग 23 फरवरी को होगी। पांचवे चरण की वोटिंग जहां 27 फरवरी को होगी, वहीं वहीं छठे चरण में तीन मार्च को वोट डाले जाएंगे। इसके बाद अंतिम चरण यानि सातवें चरण की वोटिंग सात मार्च को संपन्न होगी।

कुल 403 सीटों पर होगा चुनाव

आपको बता दें कि यूपी की विधानसभा में कुल 403 सीटें हैं। पहले चरण में जहां 58 सीट पर चुनाव होंगे, वहीं दूसरे चरण में 55 सीटों पर वोटिंग होगी। तीसरे चरण में जहां 55 सीटों पर चुनाव होंगे तो वहीं चौथे चरण में 60 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं पांचवें चरण में 60 तो छठे चरण में 57 सीटों पर मतदान होगा। सातवें और अंतिम चरण में 54 सीटों पर वोटिंग की जाएगी।

प्रथम चरण में यहां पड़ेंगे वोट

यूपी में प्रथम चरण में 10 फरवरी को गढ़मुक्तेश्वर, नोएडा, दादरी, जेवर, सिकंदराबाद, कैराना, थाना भवन, शामली, बुढ़ाना, चरथावाल, पुरकाजी (SC), मुजफ्फरनगर, खतौली, मीरापुर, सिवालखास, सरधना, बुलंदशहर, स्याना, अनूपशहर, हस्तिनापुर, (SC), किठौर, मेरठ छावनी, मेरठ, मेरठ दक्षिण, छपरौली, बड़ौत, बागपत, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदी नगर, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, फतेहाबाद, बाह, धौलाना, हापुड़ (SC), डिबाई, शिकारपुर, खुर्जा (SC), खैर (SC), बरौली, अतरौली, छर्रा, कोइल, अलीगढ़, इगलास (SC), छाता, मांठ, गोवर्धन, मथुरा, बलदेव (SC), एत्मादपुर, आगरा कैंट (ST), आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर और आगरा ग्रामीण (SC) समेत 61 सीटों पर मतदान कराए जाएंगे।

दूसरे चरण में यहां होगा मतदान

वहीं द्वितीय चरण के तहत अस्मोलिक, संभली, सुआरी, चमरौ, बिलासपुर, रामपुर, मिलक (SC), धनौरा (SC), नौगवां सादात, गुन्नौरी, अमरोहा, हसनपुर, बिसौली (SC), बेहट, नकुड़, सहारनपुर नगर, सहारनपुर, देवबंद, रामपुर, मनिहारन (SC), गंगोह, नजीबाबाद, मुरादाबाद ग्रामीण, मुरादाबाद नगर, कुंदरकि, बिलारी, चंदौसी, नगीना (SC), बरहापुरी, धामपुर, नेहतौर (SC), बिजनौर, चांदपुरी, नूरपुर, कंठ, ठाकुरद्वारा, (SC), सहसावन, बिल्सी, बदायूँ, शेखूपुर, दातागंज, बहेरी, मीरगंज, भोजीपुर, नवाबगंज, फरीदपुर (SC), बिठारी चैनपुर, बरेली, बरेली छावनी, ओंला, कटरा, जलालाबाद, तिलहरो, पवयन (SC), शाहजहाँपुर और दादरौली समेत 56 सीटों पर वोटिंग होगी।

तीसरे चरण में यहां पड़ेंगे वोट

वहीं तीसरे चरण में अमृतपुर, फर्रुखाबाद, भोजपुर, जसराना, कासगंज, हाथरस (SC), सादाबाद, जसवंतनगर, इटावा, भरथना (SC), सिकंदराराऊ, टूंडला (SC), रसूलाबाद (SC), अकबरपुर-रानिया, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज, बिधूना, दिबियापुर, अमनपुर, पटियाली, अलीगंज, एटा, रथ (SC), मरहारा, जलेसर (SC), मैनपुरी, भोनगाँव, किशनी (SC), करहली, कायमगंज (SC), छिबरामऊ, तिर्वा, कन्नौज (SC), औरैया (SC), सिकंदर, भोगनीपुर, बिल्हौर (SC), बिठूर, कल्याणपुर, गोविंदनगर, महोबा, शीशमऊ, आर्य नगर, किदवई नगर, कानपुर छावनी, महाराजपुर, घाटमपुर (SC), माधौगढ़, कालपी, उरई (SC), बबीना, झांसी नगर, मौरानीपुर (SC), गरौठा, ललितपुर, चरखारी, मेहरोनी (SC), हमीरपुर सहित कुल 59 सीटों पर मतदान होगा।

चौथे चरण में यहां होगा मतदान

चौथे चरण में बीसलपुर, मोहम्मदी, पीलीभीत, पूरनपुर (SC), बरखेड़ा, महोली, फतेहपुर, सीतापुर, कस्त (SC), पलिया, निघासन, गोला गोकर्णनाथ, सफीपुर (SC), श्री नगर (SC), लहरपुर, बिस्वाणि, धौरहरा, लखीमपुर, हरगांव (SC), सेवाता, महमूदाबाद, खागा (SC), सिधौली (SC), मिश्रिख (SC), सवायजपुर, शाहाबाद, हरदोई, गोपामऊ (SC), संड (SC), बांदा, नारायणी (SC), बिलग्राम-मल्लांवान, बालमऊ (एससी), संडीला, मलिहाबाद (SC), हुसैनगंज, बांगरमऊ, मोहान (SC), उन्नाव, आया शाह, भगवंतनगर, पुरवा, बख्शी का तालाब, सरोजिनी नगर, लखनऊ पश्चिम, लखनऊ उत्तर, लखनऊ पूर्व, लखनऊ सेंट्रल, लखनऊ छावनी, मोहनलालगंज (SC), हरचंदपुर, रायबरेली, सारेनीक, ऊंचाहार, बछरावां (SC), तिन्दवारी, बबेरू, जहानाबाद, बिन्दकी समेत 62 सीटों पर मतदान होने हैं।

पांचवें चरण में इन स्थानों पर होगी वोटिंग

पांचवे चरण में तिलोई, कोरांव (SC), सलोन (SC), कैसरगंज, सिराथू, चैल, जगदीशपुर (SC), गौरीगंज, अमेठी, इसौली, सुल्तानपुरी, सदर, कर्नलगंज, तरबगंज, लम्भुआ, मनकापुर (SC), कादीपुर (SC), चित्रकूट, मानिकपुर, रामपुर खासी, बाबागंज (SC), बारा (SC), कुण्ड, मंझनपुर (SC), प्रतापगढ़, जैदपुर (SC), दरियाबाद, विश्वनाथ गंज, नानपर, मतेरा, महासी, पट्टी, रानीगंज, इलाहाबाद पश्चिम, इलाहाबाद उत्तर, इलाहाबाद दक्षिण, फाफामऊ, सोरांव (SC), फूलपुर, प्रतापपुर, श्रावस्ती, महनौं, हंडिया, मेजा, गौर, कराछना, कुर्सी, राम नगर, बाराबंकी, रुदौलीक, हैदरगढ़ (SC), मिल्कीपुर (SC), बीकापुरी, अयोध्या, गोशैनगंज, बल्हा (SC), बहराइच, पयागपुर, भिंग, गोंडा, कटरा बाजार सहित 62 सीटों पर मतदान होगा।

छठे चरण मे यहां पड़ेंगे वोट

छठे चरण में कैम्पियारगंज, बांसडीह, कटेहरी, टांडा, धनघटा (SC), बलरामपुर (SC), अलापुर (SC), जलालपुर, अकबरपुर, बैरिया, गोरखपुर शहर, तुलसीपुर, उतरौला, शोहरतगढ़, बेलथरा रोड (SC), कपिलवस्तु (SC), बंसी, इतवा, डोमरियागंज, हरैया, कप्तानगंज, रुधौली, बलिया नगर, बस्ती सदर, महादेवा (SC), फेफना, मेंहदावल, खलीलाबाद, फरेंदा, गेनसारी, नौतनवा, सिसवा, महाराजगंज (SC), रुद्रपुर, पनियार, पिपराइच, रखपुर ग्रामीण, सहजनवा, खजनी (SC), चौरी-चौरा, बांसगांव (SC), चिल्‍लूपार, खड्ड, पडरौना, तमकुही राज, फाजिलनगर, कुशीनगर, हाटा, रामकोला (SC), देवरिया, पथरदेव, रामपुर कारखाना, भाटपर रानी, सलेमपुर (SC), बरहज, रसड़ा और सिकंदरपुर शामिल हैं।

सातवें चरण में यहां होगा मतदान

वहीं सातवें व अंतिम चरण में दुद्धी (एसटी), मधुबनी, गोपालपुर, मेहनगर (एससी), छनबे (एससी), सागरी, औराई (एससी), मुबारकपुरी, आजमगढ़, मझवानी, निज़ामाबाद, फूलपुर-पवई, भदोही, दीदारगंज, लालगंज (एससी), घोसी, मुहम्मदाबाद- गोहना (एससी), मोहम्मदाबाद, मऊ, बदलापुर, ओबरा (एसटी), शाहगंज, जौनपुर, मल्हानी, अतरौलिया, चुनारी, जमानिया, मुंगड़ा बादशाहपुर, मछलीशहर (एससी), मरियाहु, जाफराबाद, मिर्जापुर, केराकाट (एससी), रॉबर्ट्सगंज, जखानियन (एससी), सैदपुर (एससी), गाजीपुर, घोरावाली, जंगीपुर, ज़हूराबाद, मुगलसराय, सकलडीह, सैयदराजा, चकिया (एससी), पिंडरा, अजगरा (एससी), शिवपुर, रोहनिया, वाराणसी उत्तर, वाराणसी दक्षिण, वाराणसी छावनी, सेवापुरी, ज्ञानपुर और मरिहान समेत 56 सीटों पर मतदान होगा।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: उत्तरायणी मेले में नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, केवल स्टॉल लगाने की अनुमति

संबंधित समाचार