बरेली: इलाज में देरी से गुस्साए बच्चे के पिता ने ईएमओ को जड़े थप्पड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार देर शाम बच्चे के इलाज के लिए दंपत्ति जिला अस्पताल पहुंचे। इलाज में देरी की बात पर बच्चे के पिता ने ड्यूटी पर तैनात ईएमओ से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद कोतवाली जाकर उल्टा डॉक्टर के खिलाफ ही तहरीर दे दी। वहीं ईएमओ ने भी मामले की जानकारी सीएमएस को …

बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार देर शाम बच्चे के इलाज के लिए दंपत्ति जिला अस्पताल पहुंचे। इलाज में देरी की बात पर बच्चे के पिता ने ड्यूटी पर तैनात ईएमओ से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद कोतवाली जाकर उल्टा डॉक्टर के खिलाफ ही तहरीर दे दी। वहीं ईएमओ ने भी मामले की जानकारी सीएमएस को देते हुए लिखित शिकायत की है। कैंट थाना क्षेत्र के सदर बाजार के रहने वाले दंपत्ति अपने करीब आठ माह के बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। दंपति ने आरोप लगाया कि बच्चे की हालत के बारे में बताने पर ड्यूटी पर तैनात ईएमओ ने भर्ती करने की बात तो कही लेकिन इलाज शुरू न करने की बात कही। इस बात को लेकर ईएमओ से कहासुनी हो गई और उनके साथ मारपीट की।

बच्चे के पिता ने कोतवाली थाने में ईएमओ के खिलाफ मारपीट व इलाज न देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। वहीं ईएमओ ने बताया कि दंपति ने उन्हें बताया कि उन्होंने शुक्रवार की सुबह बच्चे को वैक्सीन लगवाई थी। जिसके बाद इंजेक्शन लगने वाली जगह पर सूजन आ गई थी। बच्चे की परेशानी देखकर उन्होंने परिजन‍ों से भर्ती करने के बाद शिशु विशेषज्ञ को बुलाने की बात कही थी। साथ ही विशेषज्ञ द्वारा बताए जाने के मुताबिक इलाज शुरू करने की बात कही थी।

आरोप है कि इसी बात पर बच्चे के पिता ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने और स्टाफ ने इसका विरोध किया गया तो बच्चे के पिता ने उन्हें तीन-चार थप्पड़ मारे। झगड़े के दौरान जिला अस्पताल चौकी के पुलिसकर्मी भी नदारद थे। काफी देर तक चले बवाल के बाद भी कोई पुलिसकर्मी वहां नहीं पहुंचा। ईएमओ ने सीएमएस को पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी दी और शिकायत की है।

संबंधित समाचार