ऐश बार्टी ने एलिना रिबाकिना को हराकर जीता एडिलेड इंटरनेशनल खिताब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेलबर्न। शीर्ष वरीय ऐश बार्टी ने रविवार को एलिना रिबाकिना को सीधे सेट में हराकर तीन साल में दूसरी बार एडिलेड इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब जीता। इस जीत की बदौलत बार्टी का 2021 की शुरुआत से शीर्ष 20 में शामिल खिलाड़ियों के खिलाफ जीत-हार का रिकॉर्ड 17-1 हो गया है। बार्टी ने …

मेलबर्न। शीर्ष वरीय ऐश बार्टी ने रविवार को एलिना रिबाकिना को सीधे सेट में हराकर तीन साल में दूसरी बार एडिलेड इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब जीता। इस जीत की बदौलत बार्टी का 2021 की शुरुआत से शीर्ष 20 में शामिल खिलाड़ियों के खिलाफ जीत-हार का रिकॉर्ड 17-1 हो गया है।

Image

बार्टी ने फाइनल में रिबाकिना को 6-3, 6-2 से हराया। बार्टी ने डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट में 14वीं खिताबी जीत के दौरान कोको गॉफ, 2020 ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन सोफिया केनिन और 2020 फ्रेंच ओपन चैंपियन इगा स्वियाटेक को भी हराया। बार्टी को अगले हफ्ते सिडनी टेनिस क्लासिक में खेलना है जिसके बाद 17 जनवरी से ऑस्ट्रेलियाई ओपन खेला जाएगा।

Image

मेलबर्न में डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट में अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा ने बेलारूस की एलियाकसांद्रा सासनोविच को तीन सेट में 7-5, 1-6, 6-4 से हराकर अपना दूसरा डब्ल्यूटीए खिताब जीता।

संबंधित समाचार