पीलीभीत: रेलवे ट्रैक पर दौड़ा करंट, रेलकर्मी झुलसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, बरखेड़ा, अमृत विचार। पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलखंड पर पटरी और ब्रिज की दूरी की नाप के दौरान अचानक करंटदौड़ने से हड़कंपमच गया। एक रेलकर्मी झुलस गया। उसे प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। भोपतपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार पूर्वान्ह साढ़े 11 बजे रेल पटरी और पुल की दूरी की नाप कराई जा …

पीलीभीत, बरखेड़ा, अमृत विचार। पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलखंड पर पटरी और ब्रिज की दूरी की नाप के दौरान अचानक करंटदौड़ने से हड़कंपमच गया। एक रेलकर्मी झुलस गया। उसे प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
भोपतपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार पूर्वान्ह साढ़े 11 बजे रेल पटरी और पुल की दूरी की नाप कराई जा रही थी।

इस दौरान अचानक पटरी पर करंट दौड़ गया। जिसकी चपेट में आकर कस्बे के वार्ड नम्बर चार के निवासी रेलकर्मी उमाशंकर पुत्र दीपचंद्र झुलस गए। जिसके बाद खलबली मच गई। काफी लोग जमा हो गए। घायल के परिजन भी पहुँच गए। आनन फानन में रेल कर्मी को सीएचसी बरखेडा ले गए।

प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसी रेलखंड पर काम कर रहे इन अन्य कर्मचारी आदित्य राज को भी करंट लगा था। हालांकि उसकी हालत सामान्य थी। सीएचसी के डॉ नफीस अहमद ने बताया कि मरीज 33 प्रतिशत झुलस गया है। जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

ये भी पढ़े-

पीलीभीत: हत्या कर गन्ने के खेत मे फेंका युवक का शव, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार